फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   योग और प्राणायाम की क्रियाओं का अभ्यास करवाया

योग और प्राणायाम की क्रियाओं का अभ्यास करवाया

Thu, 28 Mar 2019 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
योग और प्राणायाम की क्रियाओं का अभ्यास करवाया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। दिनेश गुलाटी के नेतृत्व में चलाई जा रही योग कक्षाओं में योग कक्षा सेक्टर-9 श्रीकृष्ण कृपा धाम में मेरा मिशन स्वस्थ करनाल के तहत मुख्य योग शिक्षक दिनेश गुलाटी ने योग और प्राणायाम की क्रियाओं का अभ्यास करवाया। योग का अर्थ समझाते हुए कहा कि कर्म यदि भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति के लिए किया जाता है तो वह रोग कहलाता है और वही कर्म यदि ईश्वर प्राप्ति के लिए किया जाता है तो वह योग बन जाता है। योग का अर्थ कर्म विशेष तो नहीं हां लक्ष्य विशेष जरूर है। कर्म क्या यह महत्वपूर्ण नहीं अपितु क्यों किया यह महत्वपूर्ण है। अगर लक्ष्य भाग है तो प्रत्येक कर्म रोग है और लक्ष्य अगर ईश्वर है तो फिर प्रत्येक कर्म योग है। अगर हमने ईश्वर की प्राप्ति करनी है तो हमें योग की शरण में आना ही पड़ेगा। इससे पहले, योग शिक्षक राजिंद्र पपनेजा और शिवानी कांबोज ने सूक्ष्म व्यायाम और आसनों का अभ्यास करवाया। सेक्टर-9 श्रीकृष्ण कृपा धाम करनाल की योग कक्षा की संचालिका शिवानी कांबोज का जन्मदिवस भी हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य योग शिक्षक दिनेश गुलाटी सहित सभी योग शिक्षकों और साधकों ने योग शिक्षिका शिवानी कांबोज को बधाई दी। इस अवसर पर नवीन जिंदल, स्वदेश मदान, निधि गुप्ता, नीलम बठला, राजीव शर्मा, राधिका भाटिया, गोपाल शर्मा, शिवानी कांबोज, शशि राणा, ममता राणा, कुसुम शर्मा, राजिंद्र पपनेजा, उषा जिंदल, किरण चौधरी, सुमन गाबा, कैलाश गाबा, उषा चानना, संजुल वालिया, रेणु शर्मा, उषा राणा, किरण शर्मा, कप्तान, बीआर चानना, मंजू संदूजा व बरखा जिंदल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed