फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   करनाल में 19 व 20 दिसंबर को होगी आरपीएफ की ऑनलाइन परीक्षा

करनाल में 19 व 20 दिसंबर को होगी आरपीएफ की ऑनलाइन परीक्षा

Thu, 13 Dec 2018 12:21 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
करनाल में 19 व 20 दिसंबर को होगी आरपीएफ की ऑनलाइन परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) की सेंट्रल रिक्रयूटमेंट कमेटी ने घोषणा की है कि देशभर में अन्य केंद्रों के साथ-साथ करनाल में ‘रिक्रयूटमेंट 2018 ऑनलाइन परीक्षा (ग्रुप ए-एफ) आगामी 19 व 20 दिसंबर 2018 से शुरु होगी। इस परीक्षा में देशभर के लगभग 73 लाख उम्मीदवार परीक्षा देंगे।

परीक्षा को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए कमेटी ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं, जिसके चलते प्रवेश जारी करने के प्रक्रिया दो दिन पहले ही शुरू हो चुकी है। रेलवे की अधिकारिक वेबसाइट इंडियन रेलवेज डॉट जीओवी डॉट इन से डाउनलोड किये जा सकते हैं। इसी वेबसाइट पर ही परीक्षार्थी सीबीटी यानि कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट से परिचित होने के लिये ‘प्रेक्टिस टेस्ट’ लिंक पर जा सकते हैं। आरपीएफ के अधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान अलग-अलग बैच में दी समयसारिणी के मुताबिक उपस्थित रहेंगे। परीक्षार्थी को सरकार द्वारा प्रमाणित किसी एक फोटो पहचान पत्र की असली कॉपी लाना जरूरी है जबकि फोटो कॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी। परीक्षार्थी यदि किसी भी तरह के अनुचित समान के साथ पकड़ा जाये तो उन्हें अयोग्य करार दिया जायेगा। महिला परीक्षार्थियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वह परीक्षा के दौरान बायें अंगूठे पर मेहंदी न लगायें क्योंकि इससे रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान बायोमेट्रिक डाटा एकत्रित करने में मुश्किल आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed