{"_id":"59ada35e4f1c1b06278b50f9","slug":"11504551774-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आईजी से मिले मंचूरी के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आईजी से मिले मंचूरी के ग्रामीण
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
गांव मंचूरी में पंचायती जमीन को लेकर दो समुदायों में हुए झगड़े के मामले में ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आईजी सुभाष यादव व एसपी जेएस रंधावा से मिले। दोनों अधिकारियों से ग्रामीणों ने गुहार लगाई कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही अन्य आरोपी भी काबू कर लिए जाएंगे।
पीड़ित ग्रामीणों ने आईजी को दी शिकायत में बताया कि गांव मंचुरी में जमीन को लेकर 23 अगस्त को वह अपने खेती के काम से जा रहे थे तो आरोपी साहब सिंह और करीब 200 अन्य लोगों ने उन पर और गांव की औरतों पर हमला करवा दिया था। इस मामले को लेकर उन्होंने असंध पुलिस को शिकायत दी थी। बावजूद इसके पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि असंध के विधायक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने दे रहे हैं और पुलिस पर दबाव भी बना रहे हैं।
गांव के सरपंच प्यारा लाल, रेनू देवी, काजल, कृष्ण, रोहतास, सुरेंद्र, सरवजीत, संजय, जिलेराम, सुरेश कुमार, राजेश कुमार, रिंकू, कृष्ण, रोहताश आदि ने कहा कि आरोपी सरेआम गांव में घूम रहे हैं। केस दर्ज होने के बाद भी आरोपी उन्हें विधायक के नाम की धमकी दे रहे हैं। आरोप है कि इसी के साथ आरोपी धमकी देते हैं कि वह किसी अस्पताल में भी उनका इलाज नहीं होने देंगे। आरोपियों ने दोबारा पीड़ितों को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ितों ने आईजी सुभाष यादव से गुहार लगाई कि विधायक का पुलिस पर दबाव है। इसलिए असंध पुलिस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ितों ने मामले पुलिस की बजाए किसी स्वतंत्र एजेंसी से करवाने की मांग की है। इस बारे में एसपी जेएस रंधावा का कहना है कि इस मामले में चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि अन्य की तलाश जारी है। वहीं, दूसरी ओर असंध के विधायक बख्शीश सिंह का कहना है कि उनका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है, लोग झूठे व निराधार आरोप लगा रहे हैं। इस मामले में मेरा किसी से कोई संबंध नहीं है और न ही किसी पुलिस अधिकारी को मैंने फोन किया।