फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   वर्षों पुराना ईओ आवास तोड़कर बनाया जाएगा एक करोड़ से नया भवन

वर्षों पुराना ईओ आवास तोड़कर बनाया जाएगा एक करोड़ से नया भवन

Mon, 28 Aug 2017 11:16 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
वर्षों पुराना ईओ आवास तोड़कर बनाया जाएगा एक करोड़ से नया भवन
वर्षों पुराना ईओ आवास तोड़कर बनाया जाएगा एक करोड़ से नया भवन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। शहर के जुंडला गेट स्थित ईओ के आवास के वर्षों पुराने भवन को नगर निगम ने डिस्मैंटल करवाने की कार्यवाही शुरू कर दी है। इसके बाद निगम की ओर से यहां नई इमारत निर्मित करवाई जाएगी, जिसमें 8 फ्लैट्स होंगे। फिलहाल निगम द्वारा टैन्टेटिव रूप से नए भवन का स्कैच तैयार कर लिया गया है। डिस्मैंटल करने का ठेका दिया जा रहा है, जो लगाए जाने वाले टैंडर के हिसाब से अनुमानित 1 लाख 30 हजार रुपये का है। मलबे से जो भी सामान निकलेगा, उसकी निलामी की जाएगी। निलामी से बिकने वाले मैटिरियल की कीमत ठेके की राशि में से काट ली जाएगी। नई बिल्डिंग पर करीब एक करोड़ रुपये की लागत आएगी। निगम आयुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने बताया कि ईओ के लिए निवास का पुराना भवन जर्जर हालत में पड़ा था, जिस पर नई बिल्डिंग बनाने का निर्णय लिया गया। इसका कुल एरिया 1020.70 वर्ग मीटर है। नई बिल्डिंग 736 वर्ग मीटर में कवर होगी। आयुक्त ने बताया कि स्थानीय निकाय विभाग के जो अधिकारी स्थानांतरित होकर करनाल आते हैं, उनके लिए तुरंत रूप से सरकारी आवास उपलब्ध करवाना कठिन हो जाता है। नए भवन में ऐसे अधिकारियों को एक सुरक्षित, आसानी से व रहने योग्य जगह उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित बिल्डिंग में फ्लैट्स के अतिरिक्त ग्राउण्ड फ्लोर पर सुरक्षाकर्मी के लिए हट व शौचालय भी बनाया जाएगा। ग्राउंड फ्लोर पर बिल्डिंग के आगे लॉन तथा पीछे भी जगह छोड़ी जाएगी। उन्होंने बताया कि पुरानी बिल्डिंग को डिस्मैंटल करने की तैयारी हो गई है, इसका टैंडर अगले एक सप्ताह में लग सकेगा और इसके 15 दिन बाद टैंडर खोला जाएगा। नई बिल्डिंग पर कितनी लागत आएगी, इसका अनुमान तैयार किया जाना है, लेकिन अंदाजन इस पर 1 करोड़ रूपये की लागत आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed