फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ऑनलाइन आवेदन में भूल सुधार का मिला छात्रों को मिला मौका

ऑनलाइन आवेदन में भूल सुधार का मिला छात्रों को मिला मौका

Mon, 26 Jun 2017 12:11 AM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन में भूल सुधार का मिला छात्रों को मिला मौका
ऑनलाइन आवेदन में भूल सुधार का मिला छात्रों को मौका
विज्ञापन

- ग्रेजुएशन के छात्र 30 जून और पोस्ट ग्रेजुएशन के छात्र 6 जुलाई तक खुद कर सकते हैं ऑनलाइन एडिट
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन में दाखिला के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्र अपनी भूल खुद सुधार सकते हैं। उच्चतर शिक्षा विभाग ने भूल सुधार के लिए ग्रेजुएशन के छात्रों को 30 जून और पीजी के छात्रों को 6 जुलाई तक का मौका दिया है। जिन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन करते समय फार्म में कुछ गलती कर दी, वे ऑनलाइन ही इसमें सुधार कर सकते हैं।
उच्च्तर शिक्षा विभाग ने छात्रों को यह मौका शिकायतों के बाद दिया है। पहली बार कॉलेजों में हो रहे ऑनलाइन आवेदन के दौरान छात्रों से कई तरह की गलतियां हुई, जिसकी जानकारी छात्रों को फार्म समिटि करने के बाद चला। अब विभाग ने ऐसे छात्रों को अपनी गलतियां सुधारने का एक मौका दिया है। विभाग ने अपनी बेवसाइट पर फार्म में त्रुटि ठीक करने के विकल्प को खोल दिया है। इसमें विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन फार्म में अपनी आइडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन कर फार्म को अपने स्तर पर ही एडिट कर सकते हैं। दरअसल, ऑनलाइन आवेदन करते समय विद्यार्थियों को आ रही परेशानियों को देखते हुए विभाग ने सभी कॉलेजों के दाखिले के लिए लगाए गए नोडल अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। जिसमें नोडल अधिकारियों ने अपनी समस्या रखी कि पहली बार ऑनलाइन आवेदन कर रहे छात्रों से कई गलतियां हो रही हैं, लेकिन बेवसाइट पर फार्म में एडिट का आप्शन न आने के कारण वे गलतियों को नहीं सुधार पा रहे हैं। नोडल अधिकारियों ने बैठक में छात्रों को एडिट के लिए एक मौका देने की मांग की थी। इसके बाद विभाग के अधिकारियाें ने फार्म में एडिट का आप्शन खोल दिया है।
विज्ञापन

जेंडर, कैटेगरी व डोमिसाइल में नहीं कर सकते बदलाव
विभाग ने छात्रों के लिए एडिट का ऑप्शन भले ही शुरू किया हो, लेकिन कई जगहों पर एडिट पर रोक भी लगाया है। छात्र जेंडर, कैटेगरी और डोमिसाइल में खुद बदलाव नहीं कर सकते। पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ प्रवीण भारद्वाज ने बताया कि जेंडर, कैटेगरी और डोमिसाइल में विद्यार्थी स्वयं से एडिट नहीं कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने आवेदन फार्म में फोटो के नीचे बने एडिट प्रोफाइल पर क्लिक करना होगा। इसमें जेंडर, कैटेगरी और डोमिसाइल के कॉलम को बदलने के लिए इससे संबंधित कागजात को वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। अपलोड करने का ऑप्शन इन कॉलम के नीचे ही बना होगा। विद्यार्थी संबंधित प्रमाण पत्र अपलोड कर देगा तो उसके बाद विभाग के अधिकारियों द्वारा उसे वेरीफाई कर वहीं से एडिट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कॉलम में कर सकते हैं एडिट
छात्रों से अगर फार्म भरते हुए गलती हुई है तो वे कई तरह के सुधार कर सकते हैं। मसलन, अपने नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, बैंक अकाउंट, आधार नंबर और अन्य भरे गए नंबरों में एडिट कर सकते हैं। विभाग के इस फैसले के तहत ग्रेजुएशन के विद्यार्थी 30 जून तक तथा पोस्ट ग्रेजुएशन के छात्र 6 जुलाई तक फार्म की त्रुटियों में सुधार कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें कोई मौका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed