फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए सरकार का लंच डिप्लोमेसी

रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए सरकार का लंच डिप्लोमेसी

Tue, 20 Jun 2017 11:07 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए सरकार का लंच डिप्लोमेसी
रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए सरकार का लंच डिप्लोमेसी
विज्ञापन

सीएम ने कार्यकर्ताओं से मिलकर पूछा कुशलक्षेम, गुलाब का फूल देकर सीएम का हुआ स्वागत
फोटो संख्या- 16,17
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। राज्य सरकार ने अपने रूठे कार्यकर्ताओं व नेताओं को मनाने के लिए मंगलवार को लंच का आयोजन किया, जिससे राजनीतिक गलियारों में लंच डिप्लोमेसी का नाम दिया जा रहा है। सेक्टर-5 स्थित भाजपा नेता जयपाल शर्मा के घर पर आयोजित इस लंच में सीएम मनोहर लाल खट्टर के अलावा संगठन के कई बड़े नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। इसमें सीएम एक-एक कर सभी कार्यकर्ताओं से हाथ मिलाकर उनका कुशलक्षेम पूछा, कार्यकर्ताओं ने भी सीएम को गुलाब देकर स्वागत किया। हालांकि, इस भाजपा के इस लंच डिप्लोमेसी का कार्यकर्ताओं पर कितना फर्क पड़ा है, यह आने वाला समय बताएगा।
वहीं, बुधवार को इंद्री में भी तीन कार्यकर्ताओं के घर सीएम चाय पीने जाएंगे। सीएम ने इस लंच कार्यक्रम को सिर्फ रुटीन आयोजन बताया। सीएम दोपहर करीब 2.30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। अपने वाहन से उतरते ही सीएम ने कतार वध खड़े कार्यकर्ताओं से मिलना शुरू कर दिया। करीब दस मिनट तक कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद सीएम सीधे घर के अंदर चले गए। जहां पर करीब आधे घंटे तक लंच के साथ पार्टी के बड़े कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श करते रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेन्द्र सिंह, मेयर रेणू बाला गुप्ता, बीजेपी के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनन्द, हरियाणा बाल कल्याण परिषद की मानद सचिव संतोष अत्रेजा, राकेश नागपाल, बीजेपी के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, पूर्व केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री आईडी स्वामी, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग, बीजेपी के युवा जिलाध्यक्ष मुकेश अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम का तंवर पर तंज, सत्याग्रह करेंगे तो सत्य बोलने की आदत पड़ेगी
किसानों के समर्थन में सीएम सिटी में दो दिन से सिर्फ पानी पीकर सत्याग्रह कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर पर तंज कसते हुए सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि सत्याग्रह करना अच्छी बात है। वे सत्याग्रह करेंगे तो उन्हें सत्य बोलने की आदत पड़ेगी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान किसानों के मुद्दे पर सीएम ने कहा कि वर्तमान सरकार किसान हितैषी सरकार है और किसानों की भलाई के लिए कार्य कर रही है। सरकार ने किसानों को आज तक प्रति एकड़ सबसे अधिक मुआवजा देेने का काम किया है, इतना मुआवजा किसी भी सरकार ने अब तक नहीं दिया है। किसानों को अब तक करीब 2400 करोड़ रुपये की राशि मुआवजे के रूप में दी जा चुकी है। भविष्य में भी किसानों की हर प्रकार की कठिनाईयों का समाधान किया जाएगा। वहीं, हुडा सरकार द्वारा पानीपत, करनाल, सोनीपत, रोहतक में बनाए गए एग्रो मॉल के बारे में सवाल पूछने पर सीएम ने कहा कि सरकार इन सभी मॉल को बेचने की पॉलिसी बना रही है। इन मॉल को कॉमर्शियल कॉप्लेक्स के तौर पर उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed