फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ट्रक को ओवरटेक कर कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल।

ट्रक को ओवरटेक कर कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल।

Sat, 04 May 2019 01:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
ट्रक को ओवरटेक कर कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल।

विज्ञापन
घरौंडा। जीटी रोड पर रेस्ट हाउस के पास एक कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुए हादसे के कारण तीन कारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसा होता देख कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर आसपास के लोग व वाहन चालक एकत्रित हो गए। राहगीरों ने कैंटर के नीचे बाइक के साथ फंसे पति-पत्नी को बाहर निकाला और सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से हटवाया और रास्ता बहाल किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार की दोपहर पानीपत के तहसील कैंप निवासी राजकुमार शर्मा अपनी पत्नी प्रोमिला शर्मा के साथ बाइक पर पानीपत से करनाल की तरफ जा रहे थे। रेस्ट हाउस के नजदीक तेज रफ्तार कैंटर ने ट्रक को ओवरटेक कर बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक पर सवार राजकुमार व उसकी पत्नी प्रोमिला कैंटर के अगले हिस्से में बाइक सहित फंस गए और कैंटर उनको लगभग 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। कैंटर चालक हाईवे के बीच में कैंटर रोक कर मौके से फरार हो गया। थाना घरौंडा के एमएचसी प्रवीन कुमार ने रेस्ट हाउस के पास कैंटर व बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं घायलों के बारे में फिलहाल कोई रुक्का नहीं आया है। मामले की जांच की जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed