फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   कुंजपुरा रोड पर बेलगाम डंपरों पर लगाई जाए रोक : आर्य

कुंजपुरा रोड पर बेलगाम डंपरों पर लगाई जाए रोक : आर्य

Mon, 25 Dec 2017 11:58 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
कुंजपुरा रोड पर बेलगाम डंपरों पर लगाई जाए रोक : आर्य
कुंजपुरा रोड पर बेलगाम डंपरों पर लगाई जाए रोक : आर्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
किसान नेता राजेंद्र आर्य दादूपुर ने कहा कि कुंजपुरा रोड पर गत दिवस दिल दहला देने वाले हादसे में साढ़े चार साल के बच्चे नक्ष की मौत के लिए सरकार और प्रशासन जिम्मेदार हैं। आर्य ने कहा कि यमुनानगर की तरफ से करनाल शहर में रोजाना सैकड़ों बेलगाम डंपर आते हैं, जिनकी शहर में एंट्री रात 12 बजे के बाद ही होनी चाहिए। बाइपास समय पर न बनने के कारण किसान भी गन्ना व अन्य फसलें शहर के अंदर से शुगर मिल और मंडियों में लाने को मजबूर हैं। राजेंद्र आर्य ने कहा कि सरकार और प्रशासन की लापरवाही और गलत नीतियों के चलते इस मासूम की जान गई है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में मारे गए बच्चे के परिवार को सरकार मुआवजा दे। राजेंद्र आर्य ने कहा कि शहर में सभी चौकों पर रेड लाइट सिगनल लगे हुए हैं, लेकिन इनके चलने की व्यवस्था ठीक नहीं है। एक साइड की लाइट ग्रीन हो जाती है और आगे बढ़ने पर दूसरी दिशा में यह रेड हो जाती है, जिसके चलते वाहनों को पुल के नीचे खड़ा रहना पड़ता है। इससे लोगों को भारी परेशानी होती है और दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। दादूपुर ने कहा कि सरकार इस हादसे से सबक लेते हुए जल्द से जल्द कुंजपुरा रोड को फोरलेन बनाए। दिन में भारी वाहनों का प्रवेश बंद किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed