फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   11 year old daughter was raped by father, arrested

11 साल की बेटी के साथ पिता ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 02:14 AM IST
सार

सदर थाने में दी शिकायत में पीड़ित बेटी की मां ने बताया कि वह शहर में काम करने के लिए 23 अगस्त को घर से बाहर गई थी। अपनी 11 साल की बेटी व बेटे को उनकी दादी के पास छोड़कर आई थी।

विज्ञापन
11 year old daughter was raped by father, arrested
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करनाल। सदर थाना क्षेत्र में एक पिता द्वारा अपनी 11 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सदर थाने में दी शिकायत में पीड़ित बेटी की मां ने बताया कि वह शहर में काम करने के लिए 23 अगस्त को घर से बाहर गई थी। अपनी 11 साल की बेटी व बेटे को उनकी दादी के पास छोड़कर आई थी। जब वह दोपहर को घर पहुंची तो बेटी रो रही थी। उसने बताया कि उसका पिता उसे दादी के पास से ले आया था फिर घर ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। सदर थाना प्रभारी बलजीत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed