फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   11 thousand rupees snatched by attacking laborers

मजदूरों पर हमला कर 11 हजार रुपये छीने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 02:20 AM IST
सार

गांव बल्हेड़ा निवासी अमजद सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपने साथी साकिन व इस्तकार के साथ बाइक पर कंबल फैक्टरी में काम करने जा रहा था। बरसत में बंद पेट्रोल पंप के पास छह-सात बाइक पर खड़े 15-16 बदमाशों ने उस पर लाठियाें व डंडों से हमला कर दिया।

विज्ञापन
11 thousand rupees snatched by attacking laborers
अपराध - फोटो : DEMO

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। गांव बरसत के समीप सोमवार रात साढ़े आठ बजे बाइक पर सवार होकर फैक्टरी में जा रहे मजदूरों पर करीब 16 युवकों ने जानलेवा हमला कर लगभग 11 हजार रुपये छीन लिए। घायल अवस्था में सभी को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने करीब 16 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गांव बल्हेड़ा निवासी अमजद सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपने साथी साकिन व इस्तकार के साथ बाइक पर कंबल फैक्टरी में काम करने जा रहा था। बरसत में बंद पेट्रोल पंप के पास छह-सात बाइक पर खड़े 15-16 बदमाशों ने उस पर लाठियाें व डंडों से हमला कर दिया। फिर उसके पीछे आ रहे गढ़ी बेसक निवासी आसिफ, सादाब, रासिद पर भी हमला कर दिया। हमलावर उसकी जेब से पांच हजार रुपये, इस्तकार से तीन हजार, मुबारिक से 1100 रुपये व सादाब से दो हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। घायलों को घरौंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि फिलहाल शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की शिनाख्त के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed