{"_id":"68547fae768cb947f800e5f7","slug":"11-lakh-rupees-were-cheated-in-the-name-of-getting-a-visa-for-germany-karnal-news-c-18-knl1008-673090-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जर्मनी का वीजा दिलाने के नाम पर ठगे 11 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जर्मनी का वीजा दिलाने के नाम पर ठगे 11 लाख रुपये
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। काछवा गांव के हरजीत सिंह को जर्मनी का वीजा दिलवाने का झांसा देकर तीन एजेंटों ने 11 लाख रुपये ठग लिये। आरोपी रूस का वीजा लगवाकर अलग-अलग देशों में घुमाकर रुपये ऐंठते रहे। जब उसे जर्मनी नहीं भेजा गया तो वह घर लौट आया।
घर आने पर दो बार सिविल लाइन थाने में शिकायत दी तो दोनों बार आरोपियों ने उसे चैक दे दिए जो कि बाउंस हो गए। पुलिस ने उचानी गांव निवासी प्रिंस, नवीन और उसकी पत्नी रजनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित हरजीत सिंह ने बताया कि तीनों आरोपी विदेश भेजने का काम करते हैं। अक्तूबर 2023 में प्रिंस ने उसे 12 लाख रुपये में जर्मनी भेजने का वादा किया। उसने आरोपी प्रिंस व नवीन को अपना पासपोर्ट, कागजात व 50 हजार रुपये की राशि दी थी। उन्होंने उसका रूस का वीजा लगवाकर कजाखस्तान भेज दिया। उसके पिता ने दोनों एजेंट को ढाई लाख रुपये नकद दे दिए। रुपये लेने के बाद आरोपियों ने उसे टैक्सी के माध्यम से कजाखस्तान से रूस और वहां से बेलारूस भेज दिया। इसके बाद आगे भेजने के लिए चार लाख रुपये मांगे। उसके पिता ने चार लाख रुपये भी दे दिए। उसे पांच दिन बेलारूस में रखने के बाद जंगलों के माध्यम से लातविया भेज दिया। वहां चार माह रोका गया। इसके बाद आरोपी नवीन व प्रिंस ने उसे फिनलैंड भेज दिया। इसके लिए दोनों ने उसके पिता से चार लाख रुपये और ले लिये।
इसके बाद आरोपियों ने उसे मास्को में रखा। जब वहां से आगे नहीं भेजा तो 15 मार्च 2024 को वह अपने घर से रुपये मंगवाकर भारत आ गया। जब दोनों को पता लगा तो वह एयरपोर्ट पर पहुंच गए, हैं तो उसे फिर से क्रोशिया का वर्क वीजा दिलवाने का विश्वास दिलवाया। लेकिन छह महीने तक टालते रहे।
विज्ञापन
जब उसने थाने में शिकायत दी तो आरोपी प्रिंस ने 10 लाख रुपये के दो चैक दिए। जोकि बाउंस हो गए। चैक बाउंस होने के बाद फिर उसने थाना सिविल लाइन में शिकायत दी। फिर उसने अपनी पत्नी रजनी के नाम के चार-चार लाख रुपये के दो चैक दिए। लेकिन यह भी बाउंस हो गए। इसके बाद आरोपियों ने उसे देख लेने की धमकी दी। इकोनॉमिक सेल की ओर से जांच करने के बाद आरोपियों के खिलाफ थाना सदर थाना में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।