फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   11 lakh rupees cheated from mother in the name of sending son to Australia

बेटे को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर मां से ठगे 11 लाख रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
11 lakh rupees cheated from mother in the name of sending son to Australia
करनाल। बेटे को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर महिला से 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी दंपती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों ने पैसे तो बेटे को ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए थे, लेकिन उसे मलेशिया, कंबोडिया, इंडोनेशिया और थाईलैंड 15-15 दिन रखकर वापस गुजरात ले आए।
विज्ञापन

घोघड़ीपुर निवासी खिला ने बताया कि अगस्त 2019 में उनके पास गांव की ही कमलेश का फोन आया था। जिसने बताया कि सुशांत सिटी निवासी जसबीर सिंह बच्चों को विदेश भेजने का काम करता है। उसी दिन कमलेश उन्हें सेक्टर 4 निवासी अनीता के घर लेकर गई। वहां अनीता ने बताया कि जसबीर सिंह उनका रिश्तेदार है। उनके लड़के का भी वीजा जसबीर सिंह ने ही लगवाया था। वह अब कुछ समय में विदेश जाने वाला है। उसने कहा कि यदि वह एक सप्ताह अपने बेटे को रोक ले तो अपने बेटे को भी उसके लड़के के साथ विदेश भेज देगी। कुछ दिन के बाद अनीता ने फोन करके पैसे मांगे फिर जसबीर की पत्नी ममता के खाते में 10 सितंबर 2019 को तीन लाख रुपये आरटीजीएस द्वारा डाल दिए। उसके बाद एक लाख का चेक कमलेश को दिया।
विज्ञापन

2 अक्तूबर 2019 को वह ऑस्ट्रेलिया चली गई थी। उसके पश्चात मेरा सारा लेन-देन कमलेश ने किया था। कुल 11 लाख रुपये उन्हें दिए गए। लेकिन जसबीर ने महिला के बेटे अंकित को ऑस्ट्रेलिया न भेजकर मलेशिया भेज दिया। उसके बाद कंबोडिया, इंडोनेशिया में 15-15 दिन रखा व फिर मुंबई बुला लिया। उसके बाद अहमदाबाद भेजा, यहां से थाईलैंड भेजा। उसके बाद करीब 15 दिन बाद वापस गुजरात बुला लिया। यहां अंकित 2 महीने तक रहा। उसके बाद खिला ने बेटे को वापस घर बुला लिया। उन्होंने आरोपी दंपती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed