{"_id":"60a57bda8ebc3e137f11b16b","slug":"11-died-by-coron-and-one-black-fungas-karnal-news-knl704306155","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ने 11 और ब्लैक फंगस ने छीनी 1 जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ने 11 और ब्लैक फंगस ने छीनी 1 जिंदगी
विज्ञापन
जिले में कोरोना के साथ अब ब्लैक फंगस के मामले भी बढ़तेे जा रहे हैं। बुधवार को ब्लैक फंगस के 5 नए मामले आए जिसमें एक महिला की मौत भी हो गई। जिले में अब तक ब्लैक फंगस के 7 केस आ चुके हैं और दो महिलाओं की मौत हो चुकी है। वहीं बुधवार को कोरोना के 270 नए केस आए और 11 संक्रमितों की जान चली गई। अब तक जिले में 443 कोरोना पॉजिटिव लोगों की जान जा चुकी है। बुधवार को 430 मरीज ठीक होकर घर गए। जिले का पॉजिटिविटी रेट 8.47 प्रतिशत और रिकवरी रेट 88.43 प्रतिशत तथा मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। बुधवार को आए ब्लैक फंगस के नए मामलों में राजीव कॉलोनी निवासी 68 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। वहीं अर्जुन गेट निवासी 70 वर्षीय महिला, रविदास पूरा की 54 वर्षीय महिला, गांव संगोही का 62 वर्षीय व्यक्ति व असंध का 70 वर्षीय बुुजुर्ग शामिल हैं जिनका कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
अब बेड की नहीं समस्या :निशांत यादव
उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि कोरोना का प्रकोप आए दिन बढ़ रहा है, लोगों को सावधान रहकर नियमों का पालन करना होगा। जिले में ऑक्सीजन की कमी नहीं है। उपमंडल स्तर पर भी 8 सीएचसी में कोविड अस्पताल बनाए गए हैं, जहां पर ऑक्सीजन पर्याप्त उपलब्ध है। अब गांव स्तर पर भी मरीजों को यह सुविधा दी जाएगी। कोरोना के उपचार के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त 21 प्राइवेट अस्पतालों व सीएचसी को अधिकृत किया गया है। जिले में 465 ऑक्सीजन सहित नॉन एसी बेड और 359 भरे हैं तथा 96 बेड खाली हैं जबकि ऑक्सीजन सहित आईसीयू बेड 253 हैं, जिनमें से 231 भरे हैं तथा 22 खाली हैं।
लॉकडाउन के उल्लंघन पर 124 पर एफआईआर, 147 गिरफ्तार
जिले में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 124 केस दर्ज हो चुके हैं। पुलिस ने इन मामलों में कार्रवाई करते हुए 147 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। बिना मास्क लगाए सड़कों पर बेवजह घूमने वाले करीब 179 लोगों के पुलिस ने बुधवार को चालान भी किए हैं। एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि लॉकडाउन का पालन करें और जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें।