फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   10.5 lakh rupees duped in the name of UK work visa

Karnal News: यूके वर्क वीजा के नाम पर साढ़े 10 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
10.5 lakh rupees duped in the name of UK work visa
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। विदेश भेजने के नाम पर विकास नगर निवासी राजेश राठी से साढ़े 10 लाख रुपये ठग लिए गए। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि यूके का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर रकम ली गई, लेकिन तय समय में वीजा दिलाया गया न मांगने पर पैसे वापस किए गए।

32,33 थाने में दी शिकायत में उन्होंने बताया कि वह यूके जाकर काम करना चाहते थे। बातचीत यूके में रहने वाली भारतीय युवती गुंजन से हुई, जो उनकी पत्नी की क्लासमेट है। परिचय के आधार पर विश्वास कायम हुआ। आरोप है कि गुंजन ने फेमिली वीजा के माध्यम से यूके का वर्क वीजा दिलाने का भरोसा दिया और पूरी प्रक्रिया खुद कराने की बात कही।
विज्ञापन


वीजा प्रक्रिया शुरू करने के नाम पर राजेश से किस्तों में कुल साढ़े 10 लाख रुपये लिए गए। साढ़े 7 लाख रुपये आरटीजीएस के जरिए ट्रांसफर किए गए, जबकि 3 लाख रुपये नकद दिए गए। शुरुआत में दस्तावेजों और प्रक्रिया के बारे में नियमित बातचीत होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश के अनुसार 20 जुलाई, 2025 को बाॅयोमेट्रिक की तारीख बताई गई। निर्धारित दिन प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। पूछने पर तकनीकी दिक्कत का हवाला दिया गया। इसके बाद 5 अगस्त की नई तारीख दी गई, लेकिन उस दिन भी बाॅयोमेट्रिक नहीं करवाई गई।

पीड़ित का कहना है कि इसे उन्हें संदेह हुआ। जानकारी मांगी तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। बाद में फोन उठाना बंद कर दिया गया। राजेश का आरोप है कि भारत में मौजूद आरोपी युवती के परिजन भी आश्वासन देते रहे कि प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, लेकिन कोई ठोस प्रगति नहीं हुई।


राजेश राठी ने 3 अक्तूबर 2025 को एसपी करनाल को शिकायत दी। कार्रवाई न होने पर 29 जनवरी को दोबारा शिकायत सौंपी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और तथ्यों की जांच की जा रही है। बैंक लेन-देन और दस्तावेजों की पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed