फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   पीएनबी के मैनेजर पर अभद्रता का आरोप, महिलाओं का गुस्सा फूटा, गेट पर जड़ा ताला

पीएनबी के मैनेजर पर अभद्रता का आरोप, महिलाओं का गुस्सा फूटा, गेट पर जड़ा ताला

Fri, 17 May 2019 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
पीएनबी के मैनेजर पर अभद्रता का आरोप, महिलाओं का गुस्सा फूटा, गेट पर जड़ा ताला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

घरौंडा (करनाल)। पंजाब नेशनल बैंक चौरा शाखा के मैनेजर के अभद्र व्यवहार से हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की काफी संख्या में महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने पीएनबी के गेट पर ताला जड़ते हुए बैंक प्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाएं बैंक के सामने सड़क पर बैठ गई और रास्ता जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि वे जब तक बैंक का ताला नहीं खोलेंगी, जब तक बैंक का मैनेजर महिलाओं से माफी नहीं मांगता। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद प्रदर्शनकारियों ने बैंक का ताला खोला।
गुरुवार को पंजाब नेशनल बैंक की चौरा गांव स्थित शाखा में हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन की सैकड़ों महिलाओं ने बैंक पर ताला जड़ते हुए जमकर बवाल काटा। पीएनबी बैंक चौरा शाखा में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी करीब 1200 महिलाओं के खाते हैं। ग्रुप द्वारा पास किए गए एक ऋण की राशि जारी करने को लेकर महिलाओं और बैंक मैनेजर के बीच विवाद हो गया। महिलाओं का आरोप है कि बीते रोज बैंक मैनेजर ने ग्रुप की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया है। मैनेजर ने ग्रुप की महिलाओं को कहा कि किस टाइप की लेडीज को लेकर उनके केबिन में आ जाती हो? मैनेजर के इस बर्ताव पर महिलाओं ने कड़ा एतराज जताया। महिलाओं ने ग्रुप की सभी महिलाओं को मैनेजर के इस बर्ताव के बारे में जानकारी दी, तो महिलाओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और योजनाबद्ध तरीके से एकत्रित होकर बैंक के बाहर प्रदर्शन किया। दुर्व्यवहार से भड़की महिलाओं ने मैनेजर के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए बैंक गेट को ताला जड़ दिया। बैंक मैनेजर जब तक माफी नहीं मांगता, वे बैंक का ताला नहीं खोलेंगी। उधर, बैंक मैनेजर का कहना है कि उन्होंने किसी के साथ गलत व्यवहार नहीं किया है।
विज्ञापन


बंधक ग्राहकों और प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक
महिलाओं द्वारा की गई तालाबंदी से बैंक के अंदर मौजूद कर्मचारी और अन्य ग्राहक बैंक परिसर में बंधक बन गए। बैंक के अंदर फंसे ग्राहक महिलाओं से उन्हें बाहर निकालने की गुहार लगाते रहे, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने ताला नहीं खोला। ताला खोलने को लेकर ग्राहकों और ग्रुप की महिलाओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई, लेकिन प्रदर्शनकारी टस से मस नहीं हुई। ऐसे में मैनेजर और महिलाओं के बीच हुए विवाद में ग्राहकों को अकारण शिकार होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ घंटे तक बंधक रहे ग्राहक और कर्मचारी
प्रदर्शनकारियों ने लगभग साढ़े 11 बजे बैंक के गेट पर ताला जड़ दिया था। तालाबंदी की सूचना मिलते ही पीएनबी बैंक के अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और बैंक के अधिकारियों ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं अपनी मांगों पर अड़ी रही। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस ने महिलाओं को समझा बुझा कर ताला खुलवाया। इसके बाद बैंक में बंधक बने ग्राहक बाहर निकले। फिलहाल तक दोनों पक्षों में से किसी ने भी अपनी शिकायत पुलिस को नहीं दी है।



पीएनबी चौरा शाखा में महिलाओं द्वारा ताला लगाने की सूचना मिली थी। महिलाएं बैंक मैनेजर पर अभद्र बर्ताव के आरोप लगा रही है। महिलाओं को समझाकर कर ताला खुलवाया गया है। जिस तरह की शिकायत मिलेगी, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -नरेश कुमार, पुलिस अधिकारी, थाना घरौंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed