{"_id":"5c97d0b3bdec2214107d0cf2","slug":"101553453235-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्शल आर्ट सतीश ने तोड़ा विशव रिकार्ड, 2.35 सेकेंड में तोड़ी 10 बोतलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्शल आर्ट सतीश ने तोड़ा विशव रिकार्ड, 2.35 सेकेंड में तोड़ी 10 बोतलें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। शहर के होनहार खिलाड़ी सतीश कुमार राणा ने एक बार फिर अपने देश का नाम रोशन किया है। सतीश ने चाइना व जर्मनी के को पछाड़ते हुए नया विश्व रिकार्ड कायम किया है। रविवार को एसके मार्शल आर्ट फाउंडेशन आफ इंडिया की ओर से करनाल के मानव सेवा संघ के प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के प्रमुख समाजसेवी एसपी चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम के डीएमसी धीरज कुमार, पंकज गाबा, पार्षद सुभाष कश्यप, अमित राणा, नरेंद्र अरोड़ा, विकास ढींगड़ा, राजेश जिंदल, स्वामी प्रेममूर्ति, तारा चंद सैनी ने शिरकत की।
ग्लोबल बुक ऑफ रिकार्ड से मनमोहन रावत, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड से रविकांत शर्मा की देखरेख में रिकार्ड बनाया गया। सबसे पहले, सतीश कुमार ने चाइना के झाओ हाइहाओ का रिकार्ड तोड़ा। पहले चाइना के झाओ हाइहाओ ने 25 जनवरी 2016 को 3.45 सेकेंड में 5 बीयर की बोतल तोड़ने का विश्व रिकार्ड बनाया था, जिसे तोड़ते हुए सतीश ने 2.35 सेकेंड में 10 बीयर की बोतलें तोड़ नया विश्व रिकार्ड कायम किया। इसके बाद जर्मनी के रिकार्ड को तोड़ा गया, जर्मनी के मोहम्मद केरीमानोविक ने 17 नवंबर 2011 में एक मिनट में 66 बीयर की बोतल तोड़ने का रिकार्ड बनाया था, जिसे तोड़ते हुए अब सतीश ने एक मिनट में 75 बीयर की बोतलें तोड़ी। सतीश की इस उपलब्धि से शहर में खुशी का माहौल है। सतीश ने इससे पहले भी पाकिस्तान के रिकार्ड को तोड़ा था। सतीश कुमार ने करनाल ही नहीं पूरे देश का नाम चमकाया है। यह रिकार्ड कायम करने के बाद अब सतीश का नाम ग्लोबल बुक आफ रिकार्ड में दर्ज हो चुका है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में इसे दर्ज करने के लिए अप्लाई कर दिया गया है। इस मौके पर महिंद्रो देवी, नवल देवी, पूजा, संदीप कुमार, सरिता रोहिला, अशोक कुमार, सागर, अजय कुमार, देवेंद्र, सुबोध, राजेश, सतबीर, सुरेंद्र, विशाल सहित काफी सं या में शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।