{"_id":"5beb1e75bdec22699a73a453","slug":"101542135413-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीघ्र ही होंगे प्रदेश में 5 नगर निगमों के चुनाव : खट्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीघ्र ही होंगे प्रदेश में 5 नगर निगमों के चुनाव : खट्टर
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मर उजाला ब्यूरो
करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि नगर निगम चुनाव को लेकर प्रदेश सरकार ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और जल्द ही चुनाव की घोषणा होगी। प्रदेश के हिसार, रोहतक, पानीपत, यमुनानगर व करनाल में नगर निगम चुनाव करवाए जाएंगे। इसको लेकर खुद उन्होंने भाजपा नेताओं से चुनाव को लेकर मंथन भी किया है। सीएम मनोहर लाल मंगलवार को सेक्टर 14 स्थित श्री कृष्णा मंदिर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केएमपी एक्सप्रेस-वे, बल्लभगढ़ मेट्रो का उद्घाटन तथा विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय, दुधोला (पलवल) की आधारशिला रखेंगे। साथ ही फरूखनगर क्रॉसिंग के पास एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसमें प्रदेश के लाखों लोग भाग लेंगे। इस दिन प्रधानमंत्री प्रदेश को कईं परियोजनाओं की सौगात देंगे।
गुरु पर्व पर जलाए जाएंगे 11 हजार स्वच्छता दीप
सीएम ने बताया कि गुरु 23 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दौरान स्वच्छता का संदेश देेने के लिए 22 नवंबर की शाम को करनाल नगर निगम के 20 वार्डों के 20 विद्यालयों में 11 हजार स्वच्छता दीप जलाए जाएंगे और स्वच्छता रैली निकाली जाएगी। यह कार्यक्रम शाम 4 बजे से 7 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
केजरीवाल दूसरे प्रदेश में न करें हस्तक्षेप
दिल्ली के सीए अरविंद केजरीवाल के हरियाणा में डिस्पेंसरी देखने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ओछे व थोथे हथकंडे अपनाकर सुर्खियों में आना हमारी आदत नहीं है। उन्होंने पत्रकारों के माध्यम से दिल्ली के मुख्यमंत्री को कहा कि वे दिल्ली की चिंता करें, दूसरे के प्रदेश में हस्तक्षेप न करें। यदि कोई उनके प्रदेश की कठिनाई है और उसे हरियाणा प्रदेश की सरकार ठीक कर सकती है तो वह उन्हें पत्र के माध्यम से जानकारी दें, उस पर विचार किया जाएगा। केजरीवाल केवल सुर्खियों में रहने के लिए ऐसा करते हैं।
विज्ञापन
इनेलो व कांग्रेस में घमासान : सीएम
इनेलो व कांग्रेस के घमासान के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस में मुख्यमंत्री की दौड़ में बहुत से नेता हैं, अभी तक उनका मुख्यमंत्री के लिए कोई नेता सामने नहीं आया और न ही दूसरे नेता किसी को अपना नेता मानते हैं, हर रोज नए-नए मुख्यमंत्री के चेहरे कांग्रेस से निकल रहे हैं। साथ ही इनेलो के बारे में कहा कि उनका पारिवारिक मामला है, जिसे जनता भी समझती है।