{"_id":"5bce2584bdec22174c7de7c4","slug":"101540236676-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के जिले में भाजपा नेता की सरेआम गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के जिले में भाजपा नेता की सरेआम गोली मारकर हत्या
Updated Tue, 23 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नीलोखेड़ी (करनाल)। सोमवार सायं दुकान से स्कूटी पर सवार होकर बाजार में सामान लेने जा रहे भाजपा के मंडल अध्यक्ष और ज्वैलर्स तेजेंद्र बग्गा (38) की बाइक सवार बदमाशों ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। भरे बाजार गोली मारने की वारदात से दहशत फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। वारदात के बाद एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने मौका मुआयना किया। हालांकि, बदमाश फरार हो गए। पुलिस की अलग-अलग टीमें बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।
पुलिस के अनुसार, तेजेंद्र बग्गा की गोल मार्केट के पीछे ज्वैलर्स की दुकान है। शाम करीब 6 बजे तेजेंद्र स्कूटी पर सवार होकर बाजार से सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान पीछा कर रहे बाइक सवार दो युवक आए और उन्होंने फायरिंग कर दी। दो गोलियां बग्गा की जांघों के बीच में लगी, इससे वह लहूलुहान होकर वहीं पर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। उधर, गोलियों की आवाज सुनकर बाजार में दहशत फैल गई। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल बग्गा को मेडिकल कॉलेज करनाल में लाया गया, लेकिन यहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बता दें कि बग्गा के दो बच्चे हैं और पत्नी है।
पुलिस में मची खलबली
भाजपा नेता की हत्या की सूचना मिलते ही डीएसपी बलजिंद्र सिंह, सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहन लाल मौके पर पहुंचे और बाजार के लोगों से बातचीत की। इसके बाद खुद एसपी सुरेंद्र भौरिया ने घटनास्थल का मुआयना किया। बाद में एफएसएल की टीम ने मौके से नमूने भी लिए। इस बारे में एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की अलग-अलग टीमें काम कर रही हैं। हत्या के कारणों के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। उम्मीद है कि जल्द ही बदमाशों को काबू कर लिया जाएगा।