फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   अतिक्रमण करने वालों की वीडियोग्राफी कराएगा निगम

अतिक्रमण करने वालों की वीडियोग्राफी कराएगा निगम

Fri, 15 Dec 2017 11:46 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण करने वालों की वीडियोग्राफी कराएगा निगम
अतिक्रमण करने वालों की वीडियोग्राफी कराएगा निगम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
शहर के व्यस्त बाजारों में अतिक्रमण को लेकर नगर निगम अब सख्त कार्रवाई करते हुए चालान काटेगा और जुर्माना लगाएगा। जो लोग बार-बार अतिक्रमण करते हैं, उनकी वीडियोग्राफी करवाई जाएगी और हर बार जुर्माना वसूल किया जाएगा। निगम आयुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने शुक्रवार को अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत (रजि.) करनाल इकाई के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से हुई वार्ता के बाद यह संकेत दिए। वार्ता में आयुक्त के साथ वरिष्ठ उपमहापौर कृष्ण गर्ग भी शामिल थे। आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों की अतिक्रमण को लेकर शिकायतें सुनीं और उनके सुझाव भी मांगे। सदस्यों ने बताया कि कर्ण गेट और उसके आसपास के क्षेत्र में व्यापारिक प्रतिष्ठानों के होने से अधिक व्यस्तता बनी रहती है। सुबह से लेकर शाम तक यह क्षेत्र बेहिसाब वाहनों की आवाजाही और बेतरतीब पार्किंग से प्रभावित रहता है, जिससे बाजार में आने वाले लोगों को कठिनाई होती है। दुकानों के आगे सामान रखकर अतिक्रमण से सड़क जाम करने वाले लोग और वाहनों को अंदर लाकर पार्क करने वाले ग्राहक, दोनों इसके लिए जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed