फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   10 new cases of corona were found, nine were cured

Karnal News: कोरोना के 10 नए केस मिले, नौ हुए ठीक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
10 new cases of corona were found, nine were cured
जिले में शुक्रवार को कोरोना के 10 नए केस सामने आए, वहीं नौ मरीज ठीक होकर घर लौट गए। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते अब स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। अब सिविल अस्पताल में खांसी, जुकाम व बुखार की दवा लेने आए मरीजों को पहले कोरोना का सैंपल देना होगा। सैंपल देने के बाद डॉक्टर उनका उपचार करेगा। इसके पीछे मकसद कोरोना के मरीजों का पता लगाना है। सिविल अस्पताल में ओपीडी रजिस्ट्रेशन के सामने ही कोरोना के सैंपल लेने की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग की तरफ से की गई है। शुक्रवार को भी सिविल अस्पताल में जुकाम व बुखार से पीड़ित 100 से अधिक मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। स्वास्थ्य विभाग के आदेशानुसार डॉक्टरों ने कोरोना के सैंपल लेने की प्रक्रिया को तेज कर दिया है।
विज्ञापन

अब जिले में कोरोना के एक्टिव केस 40 हो गए हैं। वहीं शुक्रवार केे नौ लोग कोरोना को हराकर ठीक भी हुए। जो लोग कोरोना संक्रमित हैं उनमें से पांच का उपचार अस्पताल में चल रहा है। जबकि 35 लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। वहीं शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले से 196 सैंपल कोरोना की जांच के लिए भेजे गए। स्वास्थ्य कर्मियों के सामने दिक्कत यह है कि लोग कोरोना का सैंपल देने में आनाकानी कर रहे हैं। कई बार तो लोग उन्हें जवाब देते हैं कि कोरोना से कुछ नहीं होता। इसलिए अब जुकाम व बुखार से ग्रस्त मरीजों के लिए कोरोना टेस्ट कराने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन

जिला सिविल अस्पताल के अलावा सभी पीएचसी व सीएचसी में एसएमओ को कहा गया है कि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों के कोरोना के सैंपल लें। यदि किसी मरीज को देख कर यह लगे कि उसकी हालत खराब है तो बिना देरी किए सबसे पहले उसका सैंपल लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के जिला निगरानी अधिकारी डॉ. वागीश गुटैन ने बताया कि जुकाम व बुखार के मरीजों के कोरोना की चपेट में आने की संभावना ज्यादा रहती है। इसलिए इनसे ग्रस्त मरीजों के कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। ओपीडी के सामने ही सैंपल देने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed