फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   10% more profit for roadways despite free travel

Karnal News: मुफ्त सफर के बावजूद रोडवेज को 10 फीसदी ज्यादा मुनाफा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 02:50 AM IST
विज्ञापन
10% more profit for roadways despite free travel
- बहनों के साथ भाइयों ने भी किया सफर, सात हजार किलोमीटर ज्यादा चलीं 148 बसें, 50 से अधिक अतिरिक्त फेरे लगे
विज्ञापन


गगन तलवार
करनाल। प्रदेश सरकार की ओर से हर बार रक्षाबंधन पर बहनों को निशुल्क सफर की सुविधा देकर किराये के रूप में बोझ उठाया जाता था, लेकिन इस साल पहली बार ऐसा हुआ है कि निशुल्क सफर के बावजूद रोडवेज के करनाल डिपो का राजस्व सामान्य दिनों से 10 प्रतिशत ज्यादा बढ़ा है। यानी बहनों के साथ-साथ भाइयों ने भी बसों में सफर किया है। महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की संख्या रही, तभी किराया भी सामान्य दिनों से ज्यादा प्राप्त हुआ।
आंकड़ों पर नजर डालें तो करनाल डिपो का सामान्य दिनों में करीब 12 लाख रुपये का राजस्व टिकट से प्राप्त होता है। जोकि बुधवार को रक्षाबंधन के दिन 13.5 लाख रुपये से अधिक रहा। डिपो की 151 बसें सामान्य दिनों में 40 हजार किलोमीटर का सफर तय करती हैं। जबकि त्योहार के दिन इन बसों ने 49 हजार किलोमीटर तक की दौड़ लगाई। डीआई रविशंकर के अनुसार, इस सात हजार किलोमीटर को बसों ने 50 से ज्यादा अतिरिक्त फेरे लगाकर पूरा किया है। हालांकि भीड़ के कारण यात्रियों को परेशानी भी काफी उठानी पड़ी। पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं को भी खड़े होकर सफर करना पड़ा। युवा तो बसों के पीछे या खिड़की पर भी लटके दिखाई दिए। बुधवार के अलावा वीरवार को भी ऐसी ही स्थिति रही।
विज्ञापन


बसों ने कराया घंटों इंतजार
वीरवार को भी काफी लोगों ने रक्षाबंधन का पर्व मनाया। ऐसे में कई बहनों ने वीरवार को सफर किया। जबकि बुधवार को जो बहनें निशुल्क सफर करके पहुंची थी, उनमें से कई महिलाओं ने वीरवार को अपने घर की वापसी की। वीरवार को भी शाम तक करीब 12 लाख रुपये का राजस्व रहा। जबकि भीड़ के कारण परेशानी भी उठानी पड़ी। कई मार्गों पर बसें न मिलने से बहनों को इंतजार करना पड़ा। बस अड्डे के अलावा राजमार्ग के चौराहों पर भी सवारियां बसों के इंतजार में खड़ी दिखाई दी। कई बसें फ्लाईओवर के ऊपर से ही गुजर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
करीब सात हजार किलोमीटर का सफर बसों ने अतिरिक्त तय किया है। सामान्य दिनों से ज्यादा राजस्व भी प्राप्त हुआ है। रक्षाबंधन के चलते तीनों दिन बहनों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया गया। निशुल्क सफर के दौरान टिकट काटने या अभद्र व्यवहार की कोई शिकायत नहीं मिली।
- कुलदीप सिंह, जीएम, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed