फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   10 main trains arrived two to four hours late

Karnal News: दो से चार घंटे देर से पहुंचीं 10 मुख्य ट्रेनें

Mon, 15 Dec 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 15 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
10 main trains arrived two to four hours late
करनाल।
विज्ञापन

कोहरे ने दिल्ली अंबाला रूट पर चलने वाली ट्रेनों की रफ्तार को धीमा कर दिया है। ट्रेनें देरी से आ रही हैं। रविवार को दस मुख्य ट्रेनें 2 से 4 घंटे की देरी से करनाल स्टेशन पर पहुंचीं।
दिल्ली से अंबाला जाने वाली ट्रेनों में आम्रपाली एक्सप्रेस 3 घंटे की देरी से सुबह 8:24 बजे आई। अमृतसर एक्सप्रेस सवा घंटे की देरी से सुबह 7:04 बजे पहुंची। मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस सवा तीन घंटे की देरी से 9:21 बजे आई। ऊंचाहार एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से सुबह 8:15 बजे आई। शान ए पंजाब भी करीब एक घंटे की देरी से सुबह 9:10 बजे आई। नई दिल्ली कुरुक्षेत्र लोकल तीन घंटे की देरी से दोपहर को 1:30 बजे पहुंची। गीता जयंती 2 घंटे की देरी से दोपहर को एक बजे आई। पश्चिम सुपरफास्ट करीब 4 घंटे की देरी से 3:40 बजे पहुंची।
विज्ञापन

सचखंड ने भी कराया 3 घंटे से अधिक इंतजार
सचखंड एक्सप्रेस भी करीब पौने तीन घंटे की देरी से शाम को 05:25 बजे आई। फाजिल्का इंटरसिटी डेढ़ घंटे की देरी से सवा चार बजे आई। एकता एक्सप्रेस, पठानकोट एक्सप्रेस, अमृतसर इंटरसिटी, दौलतपुर जनशताब्दी, जम्मू मेल, जम्मू तवी, झेलम एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से पौने घंटे तक लेट रही। दूसरी ओर अंबाला से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में टाटानगर एक्सप्रेस सवा घंटे की देरी से शाम को 04:50 बजे आई। कुरुक्षेत्र दिल्ली लोकल सवा दो घंटे की देरी से शाम को 03:45 बजे आई। कुरुक्षेत्र हजरत निज्जामुद्दीन, कुरुक्षेत्र दिल्ली लोकल, झेलम एक्सप्रेस, दिल्ली इंटरसिटी, आम्रपाली एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस, गीता जयंती भी आधे से पौने घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed