फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   10 lakhs were looted from the middleman 200 meters away from the outpost...

Karnal News: आवासीय भवन में व्यावसायिक गतिविधि नहीं चलेगी, भवन सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 03:01 AM IST
विज्ञापन
10 lakhs were looted from the middleman 200 meters away from the outpost...
शहर के चमन गार्डन में रिहायशी मानचित्र को पास करा व्यावसायिक निर्माण किया जा रहा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नगर निगम ने आवासीय भवनों में व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके लिए निगम की टीमों ने निगरानी शुरू कर दी है। बुधवार को रेलवे रोड स्थित चमन गार्डन क्षेत्र में रिहायशी नक्शा पास करवा व्यावसायिक ईमारत बनाने का मामला सामने आने के बाद भवन को सील कर दिया। ये कार्रवाई जिला नगर योजनाकार की टीम ने की।
नगर निगम की संयुक्त आयुक्त अदिति शर्मा ने बताया कि निगरानी टीम शहर में भ्रमण पर रहती है। टीम ने इस भवन को देखा तो जानकारी की। पता चला कि इसका रिहायशी नक्शा पास करवाया गया है, लेकिन निर्माण व्यवसायिक किया जा रहा है। जबकि नियमानुसार आवासीय क्षेत्र में व्यवसायिक निर्माण नहीं किया जा सकता है। अनधिकृत निर्माण को रोकने के लिए निगम की ओर से भवन के मालिक को दो नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन भवन स्वामी ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद ही भवन को सील करने की कार्रवाई की गई। सील करने की कार्रवाई से तीन दिन पहले भवन को खाली करने का नोटिस भी दिया गया था।
विज्ञापन

इसके लिए उप निगमायुक्त विनोद नेहरा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। सील करने गई टीम में सहायक नगर योजनाकार संदीप राठी, भवन निरीक्षक विकास अरोड़ा व प्रशांत राणा तथा पुलिस बल मौजूद था। कार्रवाई के दौरान किसी तरह का विरोध नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त आयुक्त अदिति ने बताया कि अनाधिकृत निर्माण को लेकर नगर निगम सख्त है। अवैध निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निगम की निगरानी टीमें ऐसे निर्माण को रोकने के लिए निरंतर शहर का दौरा कर रही हैं, जो भी अवैध निर्माण दिखाई देता है, उस पर कार्रवाई की जा रही है। इसके अतिरिक्त अनाधिकृत निर्माण को लेकर नागरिकों की ओर से जो भी शिकायतें नगर निगम में आएंगी, उन पर भी अवश्य कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले जुलाई माह में भी दो भवनों को सील किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed