फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   10 buses of Punjab route closed, passengers lost

Karnal News: पंजाब रूट की 10 बसें बंद, भटके यात्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
10 buses of Punjab route closed, passengers lost
- किसानों को दिल्ली कूच करने से रोकने के लिए हाईवे पर बड़े कंटेनर और सीमेंट के ब्लाॅक लगाए, जिले में धारा 144 लागू
विज्ञापन

- मार्ग परिवर्तित होने के कारण जाम से जूझ रहे वाहन चालक
संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। किसानों को दिल्ली कूच करने से रोकने के लिए पंजाब से लगी सीमाएं सील कर दी गई हैं। वहीं पंजाब की ओर जाने वाली बसों को बंद कर दिया गया है जिससे यात्री परेशान हैं। सोमवार को कई यात्री हाईवे पर बसों के लिए भटकते नजर आए। रूट डायवर्ट होने से लोग दिनभर जाम से जूझते रहे। इधर, किसानों को रोकने के लिए हाईवे पर कर्णलेक के पार नाकेबंदी कर दी गई है। बड़े-बड़े कंटेनर व सीमेंट के ब्लाॅक लगाकर मार्ग को अवरूद्ध कर दिया गया है।
बैरिकेड लगाकर अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। यदि चंडीगढ़ की ओर से किसान दिल्ली कूच करने की कोशिश करते हैं तो उन्हें कंटेनर, सीमेंट के बैरिकेड लगाकर रोका जाएगा। जिले में जिलाधीश अनीस यादव के आदेश पर जिले में धारा 144 तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
विज्ञापन

सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर रूट डायवर्ट होने से वाहनों की आवाजाही काफी कम दिखी। हालांकि चंडीगढ़ की ओर जाने वाले वाहनों के लिए आईटीआई चौक से रूट परिवर्तन करके काछवा रोड की ओर कर दिया गया। प्रशासन की ओर से लोगों को बार-बार बेवजह सड़कों पर न उतरने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन रूटों पर जाने वाली बसें कीं बंद
रोडवेज जीएम कुलदीप सिंह ने बताया कि करनाल से पंजाब की ओर जाने वाली 10 बसों को किसान आंदोलन के चलते अस्थाई तौर पर बंद किया गया है। जिनमें करनाल से लुधियाना, कटरा, पटियाला, शाहपुर, बरठी, बैजनाथ की ओर जाने वाली बसे आगामी आदेशों तक बंद रहेंगी। हालांकि दिल्ली व चंडीगढ़ की ओर जाने वाली बसें डायवर्ट किए गए रूटों से जाएंगी, इससे यात्रियों को समय की हानि जरूर हो सकती है।


राष्ट्रीय राजमार्ग पर ये रूट परिवर्तित
1. दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले- करनाल-मेरठ रोड मंगलौरा होते हुए शामली-सहारनपुर मार्ग से होते हुए चंडीगढ़ पंचकूला जाएं।
2. यमुनानगर की तरफ जाने वाले- इंद्री मोड नया बस स्टैंड होते हुए, इंद्री लाडवा होते हुए यमुनानगर की तरफ जा सकते हैं।

3. चंडीगढ़ की तरफ से आने वाले- रायपुर भादसों की तरफ से लाडवा होते हुए यमुनानगर जा सकते हैं।

4. कुरुक्षेत्र की तरफ से आने वाले- छोटे वाहन चालक तरावड़ी से रंबा होते हुए करनाल व पानीपत जा सकते हैं।

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने कहा है कि 13 फरवरी को अनावश्यक रूप से चंडीगढ़ व दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा करने से बचें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर डायल 112 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed