{"_id":"6213f3f8e2580c1c4e56bd8c","slug":"1-40-lakh-robbed-from-bike-riding-couple-on-gun-karnal-news-knl997170105","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदूक के दम पर बाइक सवार दंपती से लूटे 1.40 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदूक के दम पर बाइक सवार दंपती से लूटे 1.40 लाख रुपये
विज्ञापन
असंध। सिरसल रोड स्थित गांव रतक में श्री श्याम राइस मिल के नजदीक बाइक पर सवार होकर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने गांव चौचड़ा जा रहे दंपती से बंदूक के दम पर 1 लाख 40 हजार रुपये लूट लिए और उपलाना गांव की तरफ फरार हो गए। लूट के बाद दंपती ने बदमाशों का पीछा भी किया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बलजीत सिंह पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और वारदात स्थल से साक्ष्य जुटाए।
गांव चौचड़ा के दंपती सत्यवान व संतोष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दोपहर करीब 12 बजे असंध में पीएनबी बैंक से 1 लाख 40 हजार रुपये निकलवाने के बाद उन्हें बैग में लेकर बाइक पर गांव जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में बाइक को एक गली में खड़ी कर वे एक दुकानदार से कूलर लेने के लिए दुकान में गए थे। इसके बाद जब वे बाइक के पास पहुंचे तो एक युवक मुंह पर कपड़ा लपेटे हुए खड़ा था। जब वह वहां से अपनी बाइक लेकर गांव की ओर चले तो संदिग्ध युवक भी उनके पीछे बाइक पर चलता रहा। संतोष ने बताया कि जब वह रतक गांव से निकलकर राइस मिल के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक पर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें पिस्तौल दिखाई और उसका पैसों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में पैसों के अलावा सब्जियां, घर का अन्य सामान और एक चेकबुक भी थी। जब उन्होंने बाइक पर आरोपियों का पीछा किया तो बदमाशों ने पिस्तौल दिखाते हुए गोली मारने की धमकी दी। पीड़ित दंपती ने इसकी सूचना असंध पुलिस के दी। थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और लूट का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
वर्जन
बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। जल्द ही बदमाशों को ट्रेस कर लिया जाएगा। सीआईए की टीमें भी मामले की जांच कर रही है।
बलजीत सिंह, असंध थाना प्रभारी।