{"_id":"3a9e42b6e7545923a85c0548e0408429","slug":"kanda-s-house-again-lively-as-ever","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांडा के आवास फिर पहले जैसी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांडा के आवास फिर पहले जैसी रौनक
सिरसा/ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2013 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर होस्टेस सुसाइड केस में 13 माह जेल में रहने के बाद अंतरिम जमानत पर चल रहे हरियाणा के विधानसभा हलका सिरसा के विधायक गोपाल कांडा ने रविवार को रानियां रोड स्थित अपने आवास पर जन समस्याएं सुनीं।
वहीं, हमेशा गोपाल कांडा के साथ रहने वाले उनके करीबियों ने भी कांडा के जेल से आने के बाद दूरी बना रखी है।
रविवार सुबह से ही विभिन्न गांवाें और शहर के वार्डों के लोग अपने क्षेत्र की समस्याएं लेकर आना शुरू हो गए।
कांडा ने लोगों को समस्याएं सुनने के बाद उनके हल के लिए विभागीय अधिकारियों से बातचीत की और समस्याएं हल करने के निर्देश दिए। जेल से आने के बाद उनके समर्थकों की भीड़ पहले की तरह ही जुट रही है।
हालांकि, अधिकारियों की संख्या में पहले की अपेक्षा कुछ कमी जरूर देखने को मिल रही है। वहीं, कांग्रेस पार्टी का कोई बड़ा नेता या मंत्री अभी तक नहीं पहुंचा है। उधर, कांडा ने पत्रकारों को बस यही कह कर टाल दिया कि बाद में बात करेंगे।
विज्ञापन
कांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में प्रदेश में रिकार्ड विकास कार्य हो रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि सिरसा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा करोड़ाें रुपये मंजूर किए गए हैं।
यह राशि सड़क, पेयजल आपूर्ति, सीवरेज आदि मूलभूत सुविधाआें पर खर्च की जा रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का लाभ प्रदेश की आधी आबादी को शीघ्र ही मिलना आरंभ हो जाएगा।