फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Zilla Parishad President Deep Malik's chair snatched away

Kaithal News: जिला परिषद अध्यक्ष दीप मलिक की छिनी कुर्सी

Tue, 15 Oct 2024 02:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 15 Oct 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Zilla Parishad President Deep Malik's chair snatched away
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला परिषद कैथल के अध्यक्ष दीपक मलिक उर्फ दीप जाखौली के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए की गई वोटिंग का सोमवार को परिणाम जारी किया गया। इसके तहत अब दीपक मलिक उर्फ दीप जाखौली के हाथ से जिला परिषद की अध्यक्ष की कुर्सी छिन गई है। अब जल्द ही नए अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।

गौरतलब है कि 20 में से 17 पार्षदों ने प्रस्ताव के लिए वोटिंग की थी। परिणाम में सामने आया कि सभी वोट चेयरमैन के खिलाफ पड़े हैं। दीपक मलिक उर्फ दीप जाखौली विधानसभा चुनाव के दौरान ही कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक मलिक उर्फ दीप जाखौली के खिलाफ इन 17 पार्षदों ने 27 जुलाई को वोटिंग की थी परंतु मौके पर ही पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में अध्यक्ष की ओर से याचिका डालने पर हाईकोर्ट ने परिणाम पर रोक लगा दी थी। वहीं, इस दौरान केवल पार्षदों ने वोटिंग ही की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विधानसभा चुनाव के बीच में हाईकोर्ट ने परिणाम घोषित करने का निर्णय सुनाया था, लेकिन आचार संहिता लगने के कारण प्रशासन ने इसे रोक लिया था, जो सोमवार को जिला सभागार में घोषित किया गया।

लोकसभा चुनावों के बाद से जजपा समर्थित अध्यक्ष के खिलाफ शुरू हुई लॉबिंग ः लोकसभा चुनावों के बाद से जजपा समर्थित अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर उसे हटाने की रणनीति रची गई। जिसके चलते 12 जुलाई को भाजपा समर्थित 15 पार्षदों ने डीसी को अविश्वास का शपथ पत्र दिया। अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आया तो मामला हाईकोर्ट पहुंच गया। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने 19 जुलाई को अविश्वास प्रस्ताव के लिए होने वाली वोटिंग पर रोक लगाने से इंकार कर दिया, परंतु चुनाव परिणाम घोषित करने के लिए उसके फैसले का इंतजार करने को कहा।

कोर्ट ने इस पूरे मामले को लेकर सरकार से इसका जवाब मांगा था। जिला प्रशासन ने अब इस मामले में अपना जवाब पेश किया गया है, जिसमें अविश्वास को संवैधानिक व नियमों के मुताबिक बताया है। मतगणना के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार, उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. रितु लाठर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
इन पार्षदों ने की थी अविश्वास पर वोटिंग
वार्ड नंबर-एक संजीव ठाकुर

वार्ड नंबर-तीन से रुमिला ढुल

वार्ड नंबर-चार से दिलबाग

वार्ड नंबर-पांच से कमलेश रानी

वार्ड नंबर-छह से अमरजीत

वार्ड नंबर-सात से कमलेश रानी

वार्ड नंबर-आठ से ममता रानी

वार्ड नंबर-नौ से देवेंद्र शर्मा

वार्ड नंबर-10 से सोनिया रानी

वार्ड नंबर-13 से जिप उपाध्यक्ष

वार्ड नंबर-14 से पिंकी रानी

वार्ड नंबर-15 से मुनीष शर्मा फरल
वार्ड नंबर-16 रितू कुमारी

वार्ड नंबर -18 से मैनेजर कश्यप

वार्ड नंबर-19 से बलजीत कौर

वार्ड नंबर-20 से सुरजीत कौर

वार्ड नंबर-21 से बलवान सिंह

17 पार्षदों ने वोटिंग की थी। इसमें 12 से 13 पार्षद भाजपा समर्थित पार्षद शामिल रहे हैं। जबकि अन्य चार से पांच पार्षद अन्य पार्टियों और निर्दलीय रहे हैं। उपाध्यक्ष ने बताया कि जिला प्रशासन अब चुनाव आयोग से पत्राचार कर जल्द ही नए अध्यक्ष के चुनाव की तिथि की घोषणा कर देगा। इसके बाद नए अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। -कर्मबीर कौल, भाजपा समर्थित जिला परिषद के उपाध्यक्ष


जिला परिषद चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 17 जुलाई को पार्षदों ने वोटिंग की थी। इसके बाद हाईकोर्ट के आदेशों पर सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में मतों की गिनती की। मत पेटिका में 17 वोट पार्षदों ने डाले थे। गिनती के दौरान सभी 17 वोट अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में पाए गए। जिससे जिला परिषद अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। यह मतगणना जिला परिषद के पार्षदों की मौजूदगी में पारदर्शी रूप से करवाई गई, जिसकी पूरी वीडियोग्राफी भी करवाई। - डाॅ. विवेक भारती, डीसी, कैथल।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed