फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Youths were made to take an oath not to consume drugs.

Kaithal News: युवाओं को नशा न करने की दिलाई शपथ

Mon, 22 Sep 2025 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 22 Sep 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
Youths were made to take an oath not to consume drugs.
राजौंद। नगर के जींद रोड पर स्थित गवर्नमेंट आईटीआई राजौंद में सेवा पखवाड़ा के तहत नशा मुक्ति जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर युवाओं को नशा न करने की शपथ दिलाई गई। सेवा पखवाड़ा के तहत सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई की गई। वक्ताओं ने नशा न करने के लिए युवाओं को समझाया। उन्होंने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को बर्बाद करता है, बल्कि परिवार और समाज को भी गहरे संकट में डालता है। हमारे समाज में नशा की बढ़ती समस्या के समाधान के लिए नशा की लत के कारण, प्रभावों और उपचार के विकल्पों को समझना महत्वपूर्ण है। नशीली दवाओं की लत को कम करने का महत्व समझाना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यह समाज में बड़ी समस्या होती है। इसके अलावा संस्थान में सफाई अभियान भी चलाया गया, जिसमें साफ-सफाई को बढ़ावा देने और स्वच्छता के महत्व को समझाने पर जोर दिया गया। इस तरह के कार्यक्रम युवाओं में जागरूकता बढ़ाने और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed