फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Youth will showcase their skills from today in Government ITI Kaithal

Kaithal News: राजकीय आईटीआई कैथल में आज से युवा दिखाएंगे हुनर

Thu, 21 Nov 2024 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 21 Nov 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Youth will showcase their skills from today in Government ITI Kaithal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 21 व 22 नवंबर को राजकीय आईटीआई कैथल में किया जा रहा है। इसमें युवा विभिन्न विधाओं में हुनर दिखाएंगे।

आईटीआई के प्रिंसिपल सतीश मच्छाल ने बताया कि समारोह में युवा व युवतियां 11 विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। बताया कि 21 नवंबर को कार्यक्रम का शुभारंभ पूंडरी से विधायक सतपाल जांबा करेंगे। शाम के कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष मुनीष कठवाड़ मुख्यातिथि के रूप में शामिल होंगे।

इसी प्रकार 22 नवंबर को सुबह के सत्र में एडीसी दीपक बाबू लाल करवा होंगे। शाम के समय डीसी प्रीति मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में एसपी राजेश कालिया शामिल होंगे। बता दें कि यह समारोह जिला प्रशासन कैथल, राजकीय आईटीआई कैथल, नेहरू युवा केंद्र, एनएसएस के संयुक्त तत्वाधान में करवाया जा रहा है। समारोह में 15 से 29 आयु वर्ग के जिले भर से युवा व युवतियां भाग ले रही हैं।
विज्ञापन


ये रखी गई हैं विधाएं ः जिला स्तरीय युवा महोत्सव में समूह गीत, एकल गीत, समूह नृत्य, एकल नृत्य, कविता, भाषण, कहानी, पेंटिंग, फोटोग्राफी, सार्इंस मेला तथा लुप्त हो रही संस्कृति से जुड़ी प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गीत व संगीत की विधाओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को संगीतज्ञ भी 29 वर्ष की आयु से कम वाले युवा ही लेने होंगे। यदि किसी भी अभ्यर्थी के साथ निर्धारित आयु से अधिक होगी तो वह मान्य नहीं होगा।


जिला युवा समन्वयक अधिकारी सतीश मच्छाल तथा जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र दीक्षा मिश्रा ने बताया कि समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अलग-अलग विधाओं के लिए जहां अलग-अलग स्टेज तैयार की गई हैं तो वहीं अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटियां भी लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि समारोह को पूरी तरह से भव्य बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed