{"_id":"66b7c186abfa00732d0517f4","slug":"youth-transformation-conference-in-hanuman-vatika-surjewala-roared-kaithal-news-c-18-1-knl1004-450485-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हनुमान वाटिका में युवा परिवर्तन सम्मेलन, सुरजेवाला गरजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हनुमान वाटिका में युवा परिवर्तन सम्मेलन, सुरजेवाला गरजे
Sun, 11 Aug 2024 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हेल्पिंग हैंड के संयोजक तेजी ढांडा ने सैंकड़ों साथियों के साथ रणदीप सुरजेवाला को समर्थन दिया। यह समर्थन शहर की हनुमान वाटिका में शनिवार को हुए युवा परिवर्तन सम्मेलन में दिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे रणदीप सिंह सुरजेवाला भी जमकर गरजे। उन्होंने भाजपा को आड़ेहाथ लेते हुए भाजपा सरकार की नीतियों पर जमकर प्रहार किया
उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश आज बेरोजगारी मामले में नंबर एक पर है। भाजपा की सरकार ने 10 सालों से युवाओं के अधिकारों को लूटने का काम किया है। सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 साल के शासन में सबसे ज्यादा युवाओं को बर्बाद व प्रताड़ित करने का काम किया है। बेरोजगारी में हरियाणा नंबर एक पर है।
नाराजगी भरे लहजे में सुरजेवाला ने कहा कि बेरोजगारी वश युवा रोजगार के लिए जमीन बेचकर विदेशों की तरफ पलायन कर रहे हैं। गलत एजेंट के चक्कर में विदेशों में मौत का ग्रास बन रहे हैं। आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी विभागों में लगभग दो लाख पद खाली पड़े हैं। लगभग 13 हजार पद खत्म किए जा चुके हैं। युवा जमीन बेचकर विदेशों की तरफ कर रहे पलायन। सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने दावा किया कि इस बार हरियाणा के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बहुमत से सरकार बनाएगी।