फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Youth should contribute to social welfare works: Leela Ram

समाज हित के कार्यों में योगदान दें युवा : लीला राम

Mon, 22 Jul 2024 07:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 22 Jul 2024 07:10 AM IST
विज्ञापन
Youth should contribute to social welfare works: Leela Ram
कैथल। गुरु दक्ष प्रजापति जयंती के उपलक्ष्य में शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। विधायक लीला राम ने शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रताप गेट दक्ष प्रजापति धर्मशाला से शहर की सड़कों एवं मुख्य चौकों से होती हुई वापस दक्ष प्रजापति धर्मशाला में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुरु दक्ष प्रजापति महाराज एक प्रतापी राजा थे। उन्होंने कहा कि समाज सेवा ही सबसे सच्ची सेवा है। हम सबको समाज हित के कार्यों में अपना अहम योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर जीवन में कुछ बनना है, तो शिक्षित होना बहुत जरूरी है। विधायक लीला राम ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में पूरे हरियाणा का एक समान सर्वांगीण विकास हो रहा है, वहीं कैथल में करोड़ों रुपये की विकासात्मक योजना व परियोजनाएं या तो पूरी हो चुकी है, या उन पर कार्य चल रहा है। इस मौके पर प्रवीण प्रजापति, मनोज रामगर, श्याम लाल, खुशी राम, रमन खेड़ी राय वाली, रमेश दक्ष, माई लाल, बलराम प्रजापति, रामनिवास रामगढ़, बोबी प्रजापति, पवन, गुरदेव, अमित, सुभाष चन्द्र, पोला राम, सुरजभान प्रजापति, कृष्ण प्रजापति, ऋषिपाल, सतीष हरिपुरा, किशन प्रजापति, कुलदीप क्योड़क, गुरुचरण बल्ली प्रजापति मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed