Haryana: कैथल के मूंदड़ी गांव में गोली मारकर युवक की हत्या, परिजनों ने करनाल चौक पर लगाया जाम
मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए डीएसपी ललित पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा, जिसके बाद परिजनों ने जाम समाप्त किया।
विस्तार
कैथल के मूंदड़ी गांव में पटाखे बजाने को लेकर हुए विवाद में 21 वर्षीय युवक साहिल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करनाल चौक पर जाम लगा दिया।
परिजनों के अनुसार, यह हत्या आपसी झगड़े के कारण की गई है। घटना के दौरान दो अन्य युवकों को भी छर्रे लगे, जिनका इलाज चल रहा है। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।
मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए डीएसपी ललित पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा, जिसके बाद परिजनों ने जाम समाप्त किया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच जारी है।