{"_id":"6a8f346629c23ef948016174","slug":"youth-planted-600-plants-in-village-sogal-kaithal-news-c-245-1-kht1013-154286-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गांव सोगल में युवाओं ने लगाए 600 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गांव सोगल में युवाओं ने लगाए 600 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विज्ञापन
गांव सोंगल में स्थित शिव मंदिर परिसर में पौधारोपण करते युवा। विज्ञप्ति
राजौंद। गांव सोगल में युवाओं ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से पौधरोपण अभियान चलाया। युवाओं ने गांव के शिव मंदिर परिसर में पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
युवाओं ने बताया कि अब तक गांव के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर छायादार, फूलदार और फलदार प्रजातियों के करीब 600 पौधे लगाए जा चुके हैं। इनमें बढ़, पीपल और नीम सहित अन्य उपयोगी पौधे शामिल हैं। युवाओं की ओर से लगाए गए पौधों की प्रतिदिन देखभाल भी की जा रही है, ताकि पौधे सुरक्षित रूप से विकसित हो सकें। धर्मपाल, सुरेंद्र सेठी और अजीत सिंह ने बताया कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा-भरा रखने के लिए युवाओं की ओर से यह अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल करना भी जरूरी है। पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ लोगों को स्वच्छ हवा और छाया प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि पौधरोपण अभियान में सरपंच प्रतिनिधि संदीप कुमार का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। युवाओं ने ग्रामीणों से भी अपील की कि वे पौधरोपण के साथ उनकी नियमित देखभाल की जिम्मेदारी निभाएं, ताकि गांव को हरा-भरा बनाया जा सके।