{"_id":"66512f837e9ff5bdcc063914","slug":"youth-murdered-after-dispute-in-atela-village-kaithal-news-c-18-1-knl1004-396662-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अटेला गांव में विवाद के बाद युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अटेला गांव में विवाद के बाद युवक की हत्या
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अटेला गांव में आपसी झगड़े के चलते तीन आरोपियों ने 21 वर्षीय युवक की हत्या कर दी। युवक अपने दोस्त के साथ उसके मामा के घर गया हुआ था।
रात को करीब नौ बजे युवक और उसके दोस्त के साथ अटेला में रह रहे एक परिवार के लोगों से झगड़ा हो गया। इसके बाद आरोपियों ने हाथों में दरांती व डंडे लेकर हमला बोल दिया।
इस बीच आरोपियों ने दोनों युवकों के बचाव में आए अन्य लोगों पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां एक युवक राहुल-21 की मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर आरोपियों के खिलाफ सदर थाना में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
गांव किला जफरगढ़ जिला जींद निवासी रामेश्वर ने सदर थाने में शिकायत दी कि उसका 21 वर्षीय बेटा राहुल अविवाहित था। वह रोहतक आईडीसी चौक पर किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। उसकी दोस्ती गांव के ही दीपक के साथ थी।
दीपक के मामा का गांव अटेला में है। राहुल 21 मई को दीपक उर्फ दीपू के साथ घर से गया था। 23 मई को गांव अटेला में रात करीब नौ बजे उसे झगड़े में उसके बेटे राहुल की मौत की सूचना मिली। वह तुरंत अस्पताल में कैथल पहुंचा, जहां उसे अटेला निवासी दीपक, सागर, बलवान, नरमा देवी झगड़े में लगी चोटों के कारण घायल अवस्था में मिले।
वहीं राहुल की मौत हो चुकी थी। उसके शरीर पर बाहरी तौर पर चोट के निशान स्पष्ट तौर पर दिखाई नहीं दिए, लेकिन घायलों ने उसे बताया कि अटेला निवासी लखन, अर्जुन व आंधली निवासी गुरचरण का घायलों के मध्य किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। लखन, गुरचरण व अर्जुन के हाथों में डंडे व दरांत थे। तीनों ने उसके बेटे की हत्या कर दी व बचाव में आए अन्य लोगों को भी घायल कर दिया।
सदर थाना एसएचओ रोहताश ने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मृतक युवक के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।
पहली बार ही गया अटेला तो मिली मौत
21 वर्षीय राहुल पहली बार ही अपने दोस्त के साथ उसके मामा के घर अटेला गांव गया था परंतु उसे यह नहीं मालूम था कि उसे दोस्त के घर जाना महंगा पड़ जाएगा कि उसका जीवन खत्म हो जाएगा। वारदात पर लोग बोल पड़े कि लगता है उसे मौत खींचकर अटेला ले आई।