फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Youth mesmerized by cultural programs

Kaithal News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों से युवाओं ने किया मंत्रमुग्ध

Fri, 08 Mar 2024 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 08 Mar 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
Youth mesmerized by cultural programs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नेहरू युवा केंद्र कैथल के तत्वावधान में विभिन्न युवा एवं युवती मंडलों के सहयोग से आरकेएसडी कॉलेज में जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से युवाओं ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त उपायुक्त कैथल आईएएस सी. जयश्रद्धा एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में अश्वनी शोरेवाला ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत अतिरिक्त उपायुक्त सी. जयश्रद्धा, अश्वनी शोरेवाला एवं अन्य अतिथिगण द्वारा दीप प्रज्वलित कर की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी दीक्षा मिश्रा ने की। कार्यक्रम में मंच संचालन लेक्चरर धीरज कौशिक ने किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के पहले सत्र में माई भारत पोर्टल एवं पंजीकरण के बारे में युवाओं को जागरूक किया। वहीं कार्यक्रम के दूसरे सत्र में महिला थाना एसएचओ रेखा, सब-इंस्पेक्टर राम लाल, सुनैना अग्रवाल विभिन्न विभाग से आए संदर्भ व्यक्तियों ने युवाओं को नया भारत-नई पहल, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण आदि विषयों पर युवाओं को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी श्रंखला में हरियाणा कला परिषद की टीम की द्वारा हरियाणवी लोक नृत्य एवं लोक गायन के माध्यम से एवं राजकीय महिला आईटीआई की टीम द्वारा पंजाबी गिद्दे के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं कला से युवाओं को रूबरू करवाया। कार्यक्रम के तीसरे सत्र में सुपार्शव जैन बाल सदन स्कूल के युवाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोक पार्लियामेंट के माध्यम से संसद में बिल पास करने की प्रक्रिया को गहनता से समझाया।


चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय पूंडरी की एनएसएस की छात्राओं ने अपने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अपने मतदान को जागरूकता एवं समझदारी से देने का संदेश दिया। इस अवसर पर संजय भरद्वाज, नवनीत गोयल, धर्मपाल, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य हरविंदर गुप्ता, गुरनाम दत्ता, डॉ. रश्मि गर्ग, डॉ. प्रद्युमन भल्ला, लक्षित, डॉ. राजीव शर्मा, एनएसएस अधिकारी डॉ. सोनिया दहिया, जोगिंद्र, शमशेर मालिक, एपीए संदीप, एमटीएस प्रदीप एवं विभिन्न गांव से आई महिला मंडल सदस्य मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed