{"_id":"69162b64f7a06dbcf703de57","slug":"youth-gram-panchayat-held-in-tatiyana-school-kaithal-news-c-18-1-knl1004-780465-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: टटियाना स्कूल में हुई युवा ग्राम पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: टटियाना स्कूल में हुई युवा ग्राम पंचायत
Fri, 14 Nov 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला चीका। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टटियाना में वीरवार को खंड स्तरीय युवा ग्राम पंचायत प्रतियोगिता हुई। यह प्रतियोगिता जनसंख्या शिक्षा प्रकोष्ठ एससीई आरटी गुरुग्राम के सौजन्य से जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। प्रधानाचार्य सरिता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 9 वीं व 11 वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका डाइट से आए निरीक्षक डॉ.नरेंद्र संधू, रंजीत सिंह राणा व दर्शन सिंह ने निभाई। अंत में प्रधानाचार्य ने प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। संवाद
लोकतांत्रिक मूल्यों से कराया परिचित
कलायत। गांव बडसीकरी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को युवा ग्राम सभा एवं ग्राम पंचायत का सफल आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को लोकतांत्रिक मूल्यों से परिचित कराया गया। प्रधानाचार्य गोरा सिंह ने अध्यक्षता की और निर्णायक मंडल में गुरुनाम सिंह, जितेंद्र राठौर एवं विरेंद्र कौशिक शामिल रहे। सरपंच एवं सचिव की भूमिका कुमारी रीटा और खुशी ने निभाई, जिनके प्रदर्शन को सभी ने सराहा। बडसीकरी खुर्द के सरपंच सतबीर सिंह ने विशेष तौर पर शिरकत की। अध्यापक सुरेन्द्र और अध्यापिका स्नेहा ने कार्यक्रम के संचालन में विशेष भूमिका निभाई। संवाद