{"_id":"69308e3e9de35796400da502","slug":"youth-girls-won-gold-medal-in-tug-of-war-kaithal-news-c-245-1-kht1010-141613-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: यूथ गर्ल्स ने रस्साकशी में हासिल किया गोल्ड मैडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: यूथ गर्ल्स ने रस्साकशी में हासिल किया गोल्ड मैडल
Thu, 04 Dec 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
कैथल। महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में डेरा सच्चा सौदा की यूथ गर्ल्स ने रस्साकशी में बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा किया। टीम की कप्तान नीलम चहल रही। टीम ने पहले मैच में गुहणा गांव की लड़कियों को पटखनी दी। अगला मैच बिजली विभाग की टीम के साथ खेलते हुए जीता। फाइनल मैच में यूथ गर्ल्स ने कैथल इनडोर स्टेडियम की लड़कियों को कड़ी टक्कर दी और स्वर्ण पदक जीता। ये जानकारी टीम के कोच डीपी संदीप इन्सां ने दी।
फ़ाइनल मैच जीतने के बाद डेरा यूथ गर्ल्स की टीम को 50 हजार रूपये बतौर इनाम देकर सम्मानित किया और पूरी टीम को बधाई दी। अब टीम अगले लेवल पर कुरुक्षेत्र में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी। इस मौके पर टीम नोडल अधिकारी गुरमीत सिंह इंटरनेशनल बॉक्सिंग कोच, जोगिंदर जूडो कोच, प्रशांत हैंडबॉल कोच, संदीप डीपी जूडो कोच, मनोज डीपी, इंद्रा मैडम, अमरजीत बॉक्सिंग कोच, गुरनाम शारीरिक प्रवक्ता मौजूद रहे। डेरा यूथ गर्ल्स की टीम ने इस जीत का श्रेय पूज्य गुरु संत डॉ एमएसजी को दिया।