फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Youth gave the message of making the city drug free through running

Kaithal News: युवाओं ने दौड़ से दिया शहर को नशा मुक्त बनाने का संदेश

Mon, 06 May 2024 04:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 06 May 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Youth gave the message of making the city drug free through running
कैथल। पुलिस प्रशासन की ओर से नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत नशा मुक्ति टीम की ओर से महाराजा जाट सूरजमल खेल स्टेडियम के मैदान में नशा मुक्ति के लिए नशा मुक्ति टीम के सदस्य सुनील के नेतृत्व में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में शहर के करीब 50 युवाओं ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के तहत खेल स्टेडियम में ही युवाओं ने दौड़ लगाई। इस दौरान युवाओं ने नशे से दूर रहने का संकल्प भी लिया। वहीं शहर को नशा मुक्त बनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर संयोजक ने कहा कि नशा हमारे शरीर को खोखला ही नहीं करता, बल्कि हमें मानसिक रूप से भी कमजोर बनाता है। युवा दौड़ सहित अन्य खेल गतिविधियों को अपनाकर नशे से दूर रह सकते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह नशा से दूर रहते हुए अपनी पढ़ाई और खेलों की तरफ ध्यान दें। क्योंकि यह ही दो ऐसी चीजें हैं, जो हमें सफलता हासिल करने में हमारा सहयोग करती हैं। इस मौके पर दौड़ प्रतियोगिता में परिणाम जारी न कर सभी युवाओं को स्मृति चिन्ह व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed