फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Youth from Pyaunda village play on a makeshift field.

Kaithal News: जुगाड़ से मैदान तैयार कर खेल रहे प्यौदा गांव के युवा

Wed, 12 Aug 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 12 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Youth from Pyaunda village play on a makeshift field.
​खिलाड़ियों द्वारा अपने स्तर पर तैयार किया गया स्टेडियम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कसान। गांव प्यौदा के युवा खेल सुविधाओं के अभाव के बावजूद अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। गांव में पक्का खेल मैदान या स्टेडियम नहीं होने के कारण युवाओं ने करीब चार एकड़ खाली जमीन को अपने स्तर पर समतल कर अस्थायी खेल मैदान तैयार किया है।
इसी मैदान में युवा कबड्डी, क्रिकेट और दौड़ का अभ्यास करते हैं। हालांकि बारिश के मौसम में मैदान में पानी भरने और खराब होने के कारण खेल गतिविधियां प्रभावित हो जाती हैं और खिलाड़ियों का अभ्यास भी बाधित हो जाता है। गांव के युवाओं का कहना है कि यदि खेलों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तो गांव की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिल सकता है।
विज्ञापन

वर्तमान में अस्थायी मैदान में न तो रनिंग ट्रैक है और न ही खिलाड़ियों के लिए बैठने, पीने के पानी और शौचालय की व्यवस्था है। सुविधाओं के अभाव में खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा परमिंद्र ने बताया कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके साथ ही खेल युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। यदि गांव में बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तो युवा अपना समय खेल गतिविधियों में लगाकर अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं और जिला व राज्य स्तर पर गांव का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द स्थायी स्टेडियम बनवाने की मांग की।
ग्रामीण केसा राम ने कहा कि गांव में स्टेडियम बनने से युवाओं को अभ्यास के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा। इससे खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और युवा नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि गांव के युवाओं को खेलों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द इस मांग पर सकारात्मक कदम उठाने की अपील की है।


एक साल पहले भी रखी थी मांग
गांव की सरपंच रेखा देवी ने बताया कि करीब एक साल पहले उन्होंने तत्कालीन पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के समक्ष गांव की चार एकड़ खाली जमीन पर स्टेडियम बनाने की मांग रखी थी। उन्होंने बताया कि उस समय भी गांव में स्थायी खेल मैदान और स्टेडियम की आवश्यकता से अवगत कराया गया था, लेकिन अभी तक इस दिशा में काम शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत लगातार स्थायी स्टेडियम बनवाने के लिए प्रयासरत है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed