फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Youth dies, two injured in road accidents

Kaithal News: सड़क हादसों में युवक की मौत, दो घायल

Thu, 23 May 2024 04:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 23 May 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Youth dies, two injured in road accidents

विज्ञापन
कैथल। अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पहले मामले में गांव पाई निवासी प्रवीन कुमार ने पूंडरी थाना में दी शिकायत में बताया कि वह मजदूरी करता है। 21 मई को दोपहर के समय वह और उसका दोस्त अनिल ढांड से अपने गांव पाई जा रहे थे। जब वे गांव फतेहपुर में पहुंचे तो अज्ञात कार चालक ने तेजगति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में अनिल (24) गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। वे इलाज के लिए उसे अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान अनिल की मौत हो गई। जांच अधिकारी सुखबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


दूसरे मामले में गांव फतेहपुर निवासी सत्यवान ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि 21 मई को वह बाइक पर अपने एक दोस्त के साथ करनाल रोड पर जा रहा था। वहां पर अज्ञात कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वे दोनों घायल हो गए। जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed