फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   youth dies just before marraige

शाम को जानी थी बारात, सुबह दूल्हे की मौत

Sat, 06 Jun 2015 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल Updated Sat, 06 Jun 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
कैथल। यहां राधा-स्वामी कालोनी में एक परिवार एवं रिश्तेदारों की खुशियां उस समय मातम में बदल गई, जब दुल्हे की हृदयगति रुकने से दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार सांय दुल्हे को बारात लेकर सीवन जाना था। जहां उसकी दुल्हन इंतजार ही करती रह गई। घटना की सूचना मिलते ही शहर भर से लोग मृतक परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।  वहीं परिजनों ने भारी मन से शुक्रवार सांय दुल्हे का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राधा-स्वामी कालोनी निवासी 25 वर्षीय पुनीत कुमार अपना कारोबार करता था। उसका विवाह सीवन निवासी एक लड़की से शुक्रवार सांय 5 जून को होना तय हुआ था। इसी की तैयारियों में दोनों परिवार जुटे हुए थे। शुक्रवार सांय को चूंकि बारात जानी थीं, इसीलिए दोनों ही पक्षों द्वारा खूब तैयारियां की गई थीं।
विज्ञापन


सुबह दुल्हा पुनीत अपने परिजनों के साथ बैठा था। इसी बीच वह उठकर नहाने के लिए बाथरुम तक जाने लगा, लेकिन बीच में ही गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हृदयविदारक घटना की सूचना मिलते ही पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल गई तथा सभी का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आस-पास के लोगों ने मुश्किल से परिवार के लोगों को संभाला। उधर, सीवन में भी दुल्हन के परिवार में भी खुशियां मातम में बदल गईं। मृतक के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सांय सीवन बारात जानी थीं, लेकिन सुबह पुनीत की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। शाम को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed