फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Youth dies in road accident, nine people injured

Kaithal News: सड़क हादसे में युवक की मौत, नौ लोग घायल

Tue, 01 Oct 2024 04:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 01 Oct 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident, nine people injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कैथल-कुरुक्षेत्र रोड पर गांव सोलू माजरा के निकट सोमवार शाम के समय कार और ऑटो के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि अन्य नौ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को कैथल के जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां तीन की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

इस संबंध में ऑटो चालक अब्बास निवासी गांव नौसेरा जिला सहारनपुर ने ढांड थाना में दी गई शिकायत में बताया कि वे अपने साथ नौ अन्य युवाओं के साथ खनौरी के निकट मजदूरी करने के लिए 29 सितंबर को गांव से चले थे। 29 सितंबर सायं को जब वे गांव सोलू माजरा के निकट पहुंचे तो कैथल की ओर से आ रहे एक कार चालक ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार खालिद (21), रईस (21), उस्मान (22), मुकरम (24) , जुबेर (18), आरिफ (22), तालिब (23) , बुधू (36), अब्बास (28) घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे होते ही वहां पर कोहराम मच गया। राहगीरों ने किसी तरह घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सड़क हादसे में बुरी तरह से जख्मी 19 वर्षीय मुस्तायर को जब वे पीजीआई ले जा रहे थे तो बीच रास्ते उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य घायलों को भी जिला नागरिक अस्पताल कैथल लाया गया। जहां से खालिद, रईस और उस्मान को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

इस मामले में ढांडा थाना की पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है। थाना ढांड प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि अब्बास की शिकायत पर कार चालक के

खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बाइक चालक ने पिता-पुत्री को मारी टक्कर
कैथल। शहर में करनाल रोड पर एक बाइक चालक ने मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्री को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

सुभाष नगर निवासी जसपाल ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि 28 सितंबर को वह अपनी बेटी खुशी के साथ मोटरसाइकिल पर करनाल रोड पर जा रहा था। जब वह आईजी कॉलेज के पास पहुंचा तो अज्ञात बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया। आरोपी वाहन चालक मौके से भाग गया। थाना प्रभारी शीलावंती ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed