फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Youth dies due to electrocution, companion scorched

Kaithal News: करंट लगने से युवक की मौत, साथी झुलसा

Tue, 18 Apr 2023 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 18 Apr 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electrocution, companion scorched
कलायत। कृषि कार्य करते समय बिजली की चपेट में आने से गांव रामगढ़ निवासी कमलदीप की मौत हो गई। वह कंबाइन पर हेल्पर की नौकरी करता था। हादसे में उसका साथी झुलस गया।
विज्ञापन

रामगढ़ निवासी संदीप ने बताया कि वे तीन भाई थे। कमलदीप सबसे छोटा था और गांव कैलरम निवासी रमेश की कंबाइन पर बतौर हेल्पर नौकरी कर रहा था। सोमवार सुबह वह कलायत निवासी मोती राणा के खेत पर गेहूं कटाई के लिए गया था। कंबाइन ड्राइवर गुरनाम सिंह चला रहा था। गेहूं की कटाई करते हुए जब मशीन आगे बढ़ी तो कंबाइन पर बैठे गुरनाम व कुलदीप खेतों से गुजरने वाली 11 हजार केवीए की तारों की चपेट में आ गए। बिजली का करंट लगते ही दोनों कंबाइन से नीचे आ गिरे।
विज्ञापन

संदीप ने बताया कि सूचना मिलते ही वे परिवार के साथ मौके पर पहुंचे व कमलदीप को अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। करंट लगने से झुलसा गुरनाम फिलहाल खतरे से बाहर हैं। कमलदीप 26 साल का था और एक माह पूर्व ही उसका विवाह हुआ था। उसकी मौत की सूचना मिलते ही पूरे गांव रामगढ़ में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed