फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Youth dies due to electric current, traffic jam blocked

Kaithal News: करंट से युवक की मौत, लगाया जाम

Sun, 05 May 2024 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 05 May 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electric current, traffic jam blocked
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। गांव रामगढ़ पांडवा मेंं बिजली ट्रांसफार्मर की चपेट मेंं आने से अविवाहित युवक संदीप (31) की मौत हो गई। घटना के लिए बिजली निगम को जिम्मेदार ठहराते हुए शनिवार को ग्रामीणों ने चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग पर जाम लगा दिया। वे निगम के लापरवाही कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़े थे। साथ ही कार्रवाई में ढिलाई करने वाले पुलिस जांच अधिकारी के खिलाफ भी उन्होंने नाराजगी जताई।

आरोप है कि जांच अधिकारी ने शिकायत पर संज्ञान लेने की बजाए उसे फाड़ दिया। इससे क्षुब्ध होकर ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन का निर्णय लिया। मुख्य मार्ग पर उतरे ग्रामीणों ने आवाजाही बंद करते हुए पड़ाव डाल लिया। नेशनल हाईवे पर जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामनिवास पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने साफ तौर से कहा कि शिकायत के अनुरूप निश्चित रूप से कार्रवाई होगी लेकिन मार्ग अवरुद्ध करना समस्या का हल नहीं है। उनके ठोस आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम हटा लिया। मृतक के भाई प्रदीप कुमार, परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार रात्रि लाइट न आने से सभी परेशान थे। बार-बार निगम कर्मियों से संपर्क साधा गया। न तो कर्मी मौके पर आए और न किसी तरह का समाधान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब संदीप गांव में बिजली ट्रांसफार्मर के पास फाल्ट की जानकारी लेने पहुंच गया। हैंडल को छूते ही उसे बिजली करंट लगा और मौके ही अचेत होकर गिर पड़ा। काफी देर तक युवक के घर वापस न आने पर परिवार के लोग मौका स्थल पर पहुंचे। नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे सरकारी अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों की टीम ने उसे मृतक घोषित कर दिया। इस घटना से गांव मेंं मातम पसरा गया।

कलायत थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामनिवास ने बताया कि परिवार के लोगों की शिकायत के आधार पर निगम के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच करते हुए घटना के लिए जिम्मेदार कर्मी के खिलाफ कार्रवाई होगी। मृतक का पोस्टमार्टम करवाते हुए शव परिजनों को सौंपा गया है।


उधर, बिजली निगम उप मंडल अभियंता अंकित रंगा ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने उपभोक्ताओं और आम लोगों से कर्मियों की गैरमौजूदगी मेंं बिजली उपकरण को न छूने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed