फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Youth dies due to bullet collision

Kaithal News: बुलेट की टक्कर से युवक की मौत

Wed, 06 Mar 2024 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 06 Mar 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to bullet collision
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। तारागढ़ गांव के पास एक बुलेट बाइक चालक ने मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हरसौला गांव निवासी रामदिया ने राजौंद थाना में शिकायत दी कि चार मार्च को वह और उसका भतीजा रविंद्र अपने-अपने मोटरसाइकिलों पर सवार होकर अपनी रिश्तेदारी कुचराना जिला जींद में शादी समारोह में गए थे। वापस आते समय जब वे रात करीब आठ बजे गांव तारागढ़ के नजदीक पहुंचे तो बुलेट मोटरसाइकिल चालक ने रविंद्र की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


वे रविंद्र को कैथल के एक निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed