{"_id":"d0f1ce13aa9ff0737d545c3e5781caf3","slug":"youth-dies-after-dumper-hits","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की चपेट में आने से बीबीए के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की चपेट में आने से बीबीए के छात्र की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
Updated Sun, 27 Jul 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। अंबाला रोड स्थित विश्वकर्मा चौक पर तेज गति से आ रहे डंपर के नीचे आने से डा. भीमराव अंबेडकर राजकीय कॉलेज के बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार दीपक (19) डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज के बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र था और शुक्रवार बाद दोपहर कॉलेज से अपने घर जा रहा था। जब छात्र बस के इंतजार में विश्वकर्मा चौक पर खड़ा था तो उसी दौरान अंबाला रोड पर तेज गति से आ रहे डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में दीपक को गंभीर चोटें आईं और इंदिरा गांधी मल्टी स्पेशिएलिटी अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। इस दौरान आरोपी चालक डंपर को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक छात्र के भाई नवीन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुखबीर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।