फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Youth choose the path of self-employment after getting training

Kaithal News: प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा स्वरोजगार की चुनें राह

Tue, 17 Dec 2024 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 17 Dec 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Youth choose the path of self-employment after getting training
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। खादी और ग्रामोद्योग आयोग की ओर से प्रायोजित ज्योति ग्रामीण विकास मंडल जाखौली ने चंदलाना में एक दिवसीय राज्य स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। इसमें युवाओं से प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की राह चुनने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा विकास केंद्र चंदलाना के संयोजक राज कुमार गौड़ ने की। शिविर में चंदलाना, ढांड व जाजनपुर से युवाओं व महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में आयोग की ओर से आयुष तोमर व मुकेश शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर संबोधित करते हुए दोनों लोगों ने कहा कि आज के दौर में युवा नौकरी पाने की चाह ना रखते हुए नौकरी देने वालों की सूची में शामिल हों। जिसके लिए खादी और ग्रामोद्योग आयोग आपकी सेवा में सदैव तत्पर है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभाग की स्कीम के तहत बेरोजगार युवा अपना रोजगार स्थापित करने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करके स्वरोजगार की दिशा में पहल कर सकते है। इसके लिए विभाग द्वारा आपको निर्धारित समय अवधि की ट्रेनिंग दी जाएगी। जिसके तहत मधु मक्खी पालन,वेस्ट वुड से खिलौने बनाने, चारपाई के लिए पावें डिजाइन करने,अगबत्ती,दोना व प्लेट बनाने की मशीनें दी जाती है। इसके लिए बीपीएल परिवारों को निशुल्क,एससी व एसटी को मशीन की लागत का 10 प्रतिशत तथा सामान्य श्रेणी के लिए मशीन की लागत का 20 प्रतिशत देना होगा। अपना व्यवसाय स्थापित करने के लिए बैंकों से ऋण मुहैया भी करवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके लिए आवेदक की आयु 18 से 55 वर्ष होनी चाहिए। ज्योति ग्रामीण विकास मंडल जाखौली के प्रधान फूल कुमार कादियान ने बताया कि विकास मंडल द्वारा बेरोजगार युवा युवतियों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए खादी और ग्रामोद्योग आयोग के सहयोग से समय-समय पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाते है। इस अवसर पर शहीद उद्यम सिंह संस्था से गुरदयाल सिंह, कमलेश श्योकंद जाजनपुर ने भी अपना पूर्ण सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed