फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Youth beats pitbull dog in Kaithal, woman got case registered, complainant runs NGO for pet animals

Kaithal: पिटबुल कुत्ते को युवक ने पीटा; महिला ने दर्ज करवाया केस, पालतू पशुओं के लिए NGO चलाती है शिकायतकर्ता

Fri, 08 Mar 2024 01:00 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 08 Mar 2024 01:00 PM IST
सार

कैथल में एक महिला ने युवक पर पिटबुल कुत्ते को मारने के आरोप में केस दर्ज करवाया है। महिला ने बताया कि आरोपी अमित शर्मा एक डांस अकादमी चलाता है। साथ ही वह पशुओं का शेल्टर यानि हाड्डी रोडा चलाता है। इसका उसके पास कोई लाइसेंस या अनुमति भी नहीं है। 

विज्ञापन
Youth beats pitbull dog in Kaithal, woman got case registered, complainant runs NGO for pet animals
पिटबुल कुत्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैथल के गुहला में समाना के पास से गुजर रही हांसी बुटाना नहर के पास एक पशुओ में शेल्टर में एक युवक ने पिटबुल कुत्ते को मार डाला। इस मामले में एनजीओ चलाने वाली महिला की ओर से गुहला थाना में दी गई शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ पशु अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। गुहला थाना में दी गई शिकायत में रब दे जीव चलाने वाली एनजीओ चलाने वाली मोहाली निवासी मीनाक्षी मलिक ने बताया कि वह एक पालतू पशु प्रेमी और एनजीओ चलाती है।

विज्ञापन


बताया कि आरोपी अमित शर्मा एक डांस अकादमी चलाता है। साथ ही वह पशुओं का शेल्टर यानि हाड्डी रोडा चलाता है। इसका उसके पास कोई लाइसेंस या अनुमति भी नहीं है। महिला ने बताया कि उसकी एनजीओ के एक सदस्य ने उसे बताया कि शेल्टर में एक सांड ने कई कुत्तों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है। इसके बाद अमित शर्मा ने पिटबुल को पीट-पीटकर मार डाला।
विज्ञापन


इस तरह का गैर-जिम्मेदाराना और खतरनाक व्यवहार जानवरों और अपने समुदाय में खतरा पैदा करता है। यह जरूरी है कि इस मामले को सुलझाने के लिए उचित कार्रवाई की जाए। इसलिए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके अतिरिक्त देखभाल गुहला थाना के प्रभारी राजकरण ने बताया कि आरोपी अमित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed