{"_id":"66ba39082fc0e11f7708defb","slug":"youth-beaten-in-kaithal-accused-took-away-gold-chain-cctv-footage-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथल में युवक से मारपीट और लूट: पुरानी रंजिश में युवक को पीटा, सोने की चेन लूटकर ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल में युवक से मारपीट और लूट: पुरानी रंजिश में युवक को पीटा, सोने की चेन लूटकर ले गए बदमाश
Mon, 12 Aug 2024 10:02 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 12 Aug 2024 10:02 PM IST
सार
कैथल में एक युवक पर आठ से नौ युवकों ने हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी पीड़ित युवक से उसकी सोने की चेन भी लूट ले गए। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।
विज्ञापन
युवक से मारपीट की सीसीटीवी फुटेज।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के कैथल शहर के छात्रावास रोड पर पुरानी रंजिश के चलते एक युवक से मारपीट कर उसके साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। युवक पेशाब करने के लिए एक गली में गया था। इसके बाद पीछे से आए आठ से नौ युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। यह घटना रविवार दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार वजीर खेड़ा निवासी युवक रवि कुमार छात्रावास रोड पर एक दुकान में काम करता है। वह दोपहर के समय दुकान के पास बनी एक गली में खाली जगह पर पेशाब करने गया था। जैसे ही वह वापस लौटा तो पीछे से आए आठ से नौ युवकों ने उससे मारपीट की। रवि ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसके गले से करीब दो तोले सोने की चेन और एक चांदी का ब्रेसलेट भी छीन लिया। घटना के बाद वह शहर थाना में शिकायत देने के लिए पहुंचा।
विज्ञापन
रवि ने पुलिस को बताया कुछ समय पहले ही गांव के कुछ युवाओं से रास्ते में ही बहस हुई थी। सामने आने पर वह सभी आरोपियों को पहचान सकता है।
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
कैथल शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बीर सिंह ने कहा कि छात्रावास रोड पर एक युवक से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मामले में वजीरखेड़ा निवासी रवि की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले में अभी मारपीट की सीसीटीवी की जांच की जा रही है। सीसीटीवी की जांच करने के बाद आरोपियों की पहचान की जाएगी। इसके बाद आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन