फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Young man cheated out of Rs 12 lakh in the name of sending him to America

Kaithal News: युवक को अमेरिका भेजने के नाम पर ठगे 12 लाख

Thu, 05 Dec 2024 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 05 Dec 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Young man cheated out of Rs 12 lakh in the name of sending him to America
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। युवक को अमेरिका भेजने के नाम पर दो आरोपियों ने 12 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गांव थेहबनेडा के सरपंच रामपाल ने चीका थाना में शिकायत दी कि उसकी गांव के ही मनजोत सिंह के साथ काफी समय से जान-पहचान थी। मनजोत सिंह व पिल्लूखेड़ा जिला जींद निवासी आशिफ अली खान मई 2024 के दूसरे सप्ताह में उनके घर आए।

मनजोत सिंह कहने लगा कि वे लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। वे उसके भाई देशराज को भी अमेरिका भेज देंगे और वहां पर पीआर दिलवा देंगे। उसके लिए 30-35 लाख रुपये खर्च आएगा। यह शर्त रखी कि अगर उसके भाई को डंकी से भेजा तो कोई पैसा नहीं लगेगा। ऐसा कहकर आरोपियों ने उसके भाई देशराज का पासपोर्ट, फोटो व अन्य दस्तावेज ले लिए।
विज्ञापन


साथ ही अलग-अलग समय में 12 लाख रुपये भी उनसे ले लिए। नौ अगस्त 2024 को आरोपी उसके भाई को मुंबई ले गए और 10 दिन तक वहां रखा, लेकिन कोई फ्लाइट नहीं करवाई। बाद में उसके भाई को मजबूरन वापस लौटना पड़ा। यहां आकर आरोपी टाल-मटौल करते रहे, लेकिन बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed